Move to Jagran APP

पांच सौ लोगों की आंखों की हुई जांच, 70 का होगा निश्शुल्क आपरेशन

जांच में 70 लोग ऐसे मिले जिनकी आंखों में मोतियाबिंद था। ट्रस्ट की ओर से नोएडा के निजी अस्पताल में इन सभी का आपरेशन कराया जाएगा। इसका खर्चा ट्रस्ट वहन करेगा। कार्यक्रम का संचालक भाजपा के जिला मंत्री विनय चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य पारूल चौधरी ने किया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 09:21 AM (IST)
पांच सौ लोगों की आंखों की हुई जांच, 70 का होगा निश्शुल्क आपरेशन
500 लोगों की आंखों की जांच निश्शुल्क की गई।

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत गांधी जयंती पर शाहदरा के भोलानाथ नगर में आरएस चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 500 लोगों की आंखों की जांच निश्शुल्क की गई। यही नहीं इनमें से चार सौ लोगों को चश्मों का वितरण किया गया।

loksabha election banner

70 लोगों का आपरेशन कराएगा ट्रस्ट

जांच में 70 लोग ऐसे मिले, जिनकी आंखों में मोतियाबिंद था। ट्रस्ट की ओर से नोएडा के निजी अस्पताल में इन सभी का आपरेशन कराया जाएगा। इसका खर्चा ट्रस्ट वहन करेगा। कार्यक्रम का संचालक भाजपा के जिला मंत्री विनय चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य पारूल चौधरी ने किया।

शिविर में जांच से लोगों को होगा फायदा

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह के शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी फायदा मिलता है। ये लोग छोटी-मोटी समस्या पर डाक्टर के पास नहीं जा पाते हैं। इस शिविर में भी कई ऐसे लोग मिले जिनकी आंखों में मोतियाबिंद है। कई की नजर कमजोर हो गई है। इन लोगों को इस शिविर से लाभ हुआ। उन्हें बिना किसी शुल्क के चश्मे मिल गए। जिनको मोतियाबिंद है, उनका आपरेशन भी ट्रस्ट कराएगा।

कार्यक्रम की हुई प्रशंसा

शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस मौके पर पार्षद संजय गोयल, सांसद कार्यालय में सचिव पवन भास्कर, कुसुम बंसल, सुंदर चौधरी, दिनेश बघेल, और कृष्ण गोपाल शर्मा, मदन शर्मा, अशोक आहूजा, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.