Move to Jagran APP

दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में बैजयंत पांडा ने कहा- जन जागरण अभियान चलाएं कार्यकर्ता

राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर ने कहा कि पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को जनता के बीच जाकर संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की असली समस्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण करोड़ों देशवासियों के अंदर उपजा राष्ट्रवाद है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 10:25 PM (IST)
दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में बैजयंत पांडा ने कहा- जन जागरण अभियान चलाएं कार्यकर्ता
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने बैठक को असम से आनलाइन संबोधित किया।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यलय में शुरू हुई। नेताओं ने नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की मजबूती व जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों की समस्याओं के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने की बात कही गई। रविवार को पेश किए जाने वाले राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

loksabha election banner

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने बैठक को असम से आनलाइन संबोधित किया। उन्होंने अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण व अन्य विषय पर चर्चा की। कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार दिल्लीवालों के लिए काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर इस विधेयक से होने वाले लाभ की जानकारी देने और राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण व पानी की समस्या को लेकर जन जागरण अभियान चलाने को कहा।

राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी डा. अलका गुर्जर ने कहा कि पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को जनता के बीच जाकर संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की असली समस्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण करोड़ों देशवासियों के अंदर उपजा राष्ट्रवाद है। आदेश गुप्ता ने आप सरकार को सभी मोर्चों पर असफल करार दिया। कहा कि सरकार गत छह वर्षों से शिक्षा, स्वास्थय, प्रदूषण, परिवहन जैसे मदों में एतिहासिक बजट आवंटित करने का दावा करती है पर वास्तविकता यह है बजट खर्च नहीं किए जाते हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने चर्चा के लिए राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कहा कि विधानसभा में विधायक दल आप सरकार की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

रविवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के माजरा डबास गांव में कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। अंतिम दिन राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी जिससे कि नगर निगम चुनाव के लिए ठोस रणनीति बन सके। पहले दिन बैठक में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा, विजय गोयल व विजेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह व नूपुर शर्मा, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा व दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, वीरेंद्र सचदेवा, कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल सहित अन्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.