Delhi Farmer Protest: दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन पर गेट किए गए बंद, नहीं मिलेगा प्रवेश
Delhi Farmer Protest इससे पहले बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन के चलते दिल्ली से गुरुग्राम फरीदाबाद नोएडा और गाजियाबाद के बीच सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहा। इस बीच कई घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Farmer Protest: 3 कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों के संभावित उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ग्रीन लाइन के 6 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन के चलते दिल्ली से गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के बीच सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहा। इस बीच कई घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को दिल्ली से नोएडा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, फरीदाबाद-बल्लभगढ़, गुरुग्राम व जाने के लिए मेट्रो उपलब्ध नहीं है। साथ ही एनसीआर के शहरों से दिल्ली जाने के लिए अगले आदेश तक मेट्रो उपलब्ध नहीं है। डीएमआरसी का कहना है कि किसान आंदोलन के कारण पुलिस के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। इससे दिल्ली मेट्रो के छह कॉरिडोर पर एनसीआर से दिल्ली के बीच परिचालन प्रभावित रहेगा।
इन स्टेशनों पर मेट्रोे गेट बंद
- Brigadier Hoshiar Singh
- Bahadurgarh City
- Pandit Shree Ram Sharma
- Tikri Border
- Tikri Kalan
- Ghevra stations
मेट्रो न चलने से यात्री परेशान
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो की के स्टेशन आज भी बंद है। मेट्रो ना चलने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी सेक्टर-15, 16, 18 से बोटेनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन बंद है। इसके चलते यहां के स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन के बाहर मौजूद ऑटो, टैक्सी, चालकों ई रिक्शा चालकों ने उन्हें दिल्ली के अशोक नगर मेट्रो स्टेशन छोड़ने के लिए मनमाना किराया वसूला।
वहीं, अशोक नगर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए लोगों को 200 से 250 खर्च करने पड़ रहे हैं। उत्तराखंड से नोएडा में जॉब ढूंढने के लिए ऋषि ने बताया कि उन्हें नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन जाना है, लेकिन मेट्रो ना चलने की वजह से अब वह ऑटो से जाएंगे। वही सेक्टर 15 में रहने वाले गिरीश ने बताया कि उन्हें एम्स जाना है, लेकिन मेट्रो न चलने के चलते उन्हें अब पहले अशोकनगर जाना मेट्रो स्टेशन जाना पड़ रहा है। वहां से मेट्रो पकड़ कर अब दिल्ली जाएंगे।
यह भी देखें: किसानों के प्रदर्शन पर भिड़े Punjab-Haryana के CM
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो