Move to Jagran APP

Fungus Case in Delhi: फंगस के आठ मरीजों को ठीक होने पर एम्स से मिली छुट्टी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से अभी तक फंगस के आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके साथ ही अस्पताल में अभी फंगस के 120 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 06:37 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 08:46 AM (IST)
Fungus Case in Delhi: फंगस के आठ मरीजों को ठीक होने पर एम्स से मिली छुट्टी
फंगस के आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के अस्पतालों में लगातार फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि इन अस्पतालों से कुछ मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसी क्रम में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से अभी तक फंगस के आठ मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके साथ ही अस्पताल में अभी फंगस के 120 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक इनमें जिन मरीजों की सर्जरी हुई है उनको डिस्चार्ज करने में समय लगता है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि फंगस के मामले आने के बाद एम्स में सबसे पहले मरीजों को भर्ती करना शुरू किया था। साथ ही इनके इलाज के लिए इंजेक्शन और आदि की व्यवस्था कर तत्काल इलाज की सुविधा शुरू की थी। इसके बाद से यहां लगातार मरीजों का भर्ती होना जारी है।

गिरधर लाल अस्पताल का किया निरीक्षण

वहीं, उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने गिरधर लाल प्रसूति अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां वह निगम द्वारा प्रस्तावित 100 बिस्तर का बच्चों के कोविड अस्पताल का जायजा करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों को देखा।

महापौर ने बताया किश्रीमती गिरधर लाल अस्पताल एक छोटा अस्पताल है जहा पर बच्चों के लिए अलग से एक समर्पित कोविड अस्पताल बनाया जा सकता है जिसके संबंध में अधिकारियों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तीन अस्पताल हिंदूराव अस्पताल, आर बी आई पी एम टी और बालकराम अस्पताल कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कार्य कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.