डीटीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह का कार्यकाल पांच साल बढ़ा
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति प्रो योगेश सिंह का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल एवं डीटीयू कुलाधिपति अनिल बैजल ने डीटीयू कुलपति के पद पर प्रो योगेश सिंह को 2021 से अगले पांच साल के लिए एक और कार्यकाल प्रदान किया है।
नई दिल्ली [राहुल चौहान]। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति प्रो योगेश सिंह का कार्यकाल पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल एवं डीटीयू कुलाधिपति अनिल बैजल ने डीटीयू कुलपति के पद पर प्रो योगेश सिंह को 14 जुलाई 2021 से अगले पांच साल के लिए एक और कार्यकाल प्रदान किया है।
उपराज्यपाल व डीटीयू के कुलाधिपति अनिल बैजल ने बढ़ाया कार्यकाल
गौरतलब है कि प्रो सिंह डीटीयू के तीसरे कुलपति के तौर पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह 2014 से 2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी वर्तमान में नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) द्वारका, दिल्ली के निदेशक पद पर रहे हैं। उससे पूर्व वह 2011 से 2014 तक महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के भी कुलपति रह चुके हैं। इसके अलावा प्रो योगेश सिंह ने 2001 से 2006 तक गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल आफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी के डीन व 2006 से 2011 तक परीक्षा नियंत्रक तथा छात्र कल्याण निदेशक के पदों पर भी काम किया है। इसके अतिरिक्त भी वह अन्य कई महत्वपूर्ण निकायों में शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं।
परिवहन भत्ता वसूलेगा जेएनयू शिक्षकों में रोष
इधर, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक सकरुलर पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। जेएनयू ने वित्त मंत्रलय के एक सकरुलर का हवाला देकर शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारियों से परिवहन भत्ता वसूलने की बात कही है। सकरुलर में जिक्र है कि 23 मार्च से 20 मई 2020 तक लाकडाउन के दौरान परिवहन भत्ता उन्हें नहीं दिया जाएगा, जो कार्यालय नहीं आए। मंत्रलय ने जेएनयू प्रशासन को उपस्थिति की रिपोर्ट तैयार कर 15 अप्रैल तक सौंपने को कहा है।