Move to Jagran APP

दिल्ली: एक मई से 20 मार्गों पर चलेंगी डीटीसी की डेस्टिनेशन बसें

डीटीसी द्वारा शुरू की जाने वाली डेस्टिनेशन बसें द्वारका, रोहिणी, बदरपुर, जनकपुरी व पटपड़गंज इलाके से सुबह अलग-अलग इलाकों के लिए चलेंगी और शाम में वापिस होगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 09:09 PM (IST)
दिल्ली: एक मई से 20 मार्गों पर चलेंगी डीटीसी की डेस्टिनेशन बसें
दिल्ली: एक मई से 20 मार्गों पर चलेंगी डीटीसी की डेस्टिनेशन बसें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। द्वारका, रोहिणी, नरेला जैसे दिल्ली के उप नगरों से मेट्रो सेवा के साथ-साथ बस सेवा को दुरुस्त करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की डेस्टिनेशन बसें 1 मई से अलग-अलग 20 मार्गो पर चलेंगी।

loksabha election banner

पिछले दिनों एनजीटी ने दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए डीटीसी से एक मई से डेस्टिनेशन बसों का संचालन शुरू करने के लिए कहा था। डेस्टिनेशन बसें ऐसी बसें होती हैं जो कि एक प्वांइट से शुरू हो कर बीच में बिना रुके सीधे दूसरे प्वांइट पर ही रुकती हैं।

डीटीसी द्वारा शुरू की जाने वाली डेस्टिनेशन बसें द्वारका, रोहिणी, बदरपुर, जनकपुरी व पटपड़गंज इलाके से सुबह अलग-अलग इलाकों के लिए चलेंगी और शाम में वापिस होगी। डेस्टिनेशन बसें चलाने का मुख्य मकसद है निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना। बसों में भीड़भाड़ तथा कई स्टैंड पर यात्रियों को उतारने व चढ़ाने के चलते डीटीसी बसों में सफर करने से तौबा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है।

यह भी पढें: प्रचंड गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकते हैं परिंदे, आप भी कर सकते हैं मदद

इन मार्गों पर चलेंगी डेस्टिनेशन बसें

मार्ग - रवाना होने का समय - वापसी का समय

1. द्वारका सेक्टर छह व सात क्रासिंग से नेहरू प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

2. द्वारका सेक्टर चार व पांच क्रासिंग से सीजीओ काम्पलेक्स - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

3. द्वारका सेक्टर 19 से शास्त्री भवन - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

4. द्वारका सेक्टर 14 से कनॉट प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

5. रोहिणी सेक्टर 22 से नेहरू प्लेस - सुबह 7.55 बजे- शाम 5.55 बजे

6. रोहिणी सेक्टर 16 से सीजीओ काम्पलेक्स - सुबह 8 बजे -शाम 5.55 बजे

7. रोहिणी सेक्टर 23 से शास्त्री भवन - सुबह 8.10 बजे - शाम 5.55 बजे

8. रोहिणी अवंतिका से कनॉट प्लेस - सुबह 8.25 बजे - शाम 5.55 बजे

9. बदरपुर बॉर्डर से नेहरू प्लेस - सुबह 8.50 बजे - शाम 5.55 बजे

10. बदरपुर बॉर्डर से कृषि भवन - सुबह 8.30 बजे - शाम 5.55 बजे

11. बदरपुर बॉर्डर से सीजीओ काम्पलेक्स - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे

12. बदरपुर बॉर्डर से कनॉट प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

13. जनकपुरी बी टू से नेहरू प्लेस - सुबह 8.15 - शाम 5.55 बजे

14. जनकपुरी ए वन से सीजीओ काम्पलेक्स - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

15. जनकपुरी सी वन से शास्त्री भवन - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे

16. जनकपुरी सी टू से कनॉट प्लेस - सुबह 8.40 बजे - शाम 5.55 बजे

17. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से नेहरू प्लेस - सुबह 8.25 बजे - शाम 5.55 बजे

18. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से सीजीओ काम्पलेक्स - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

19. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से शास्त्री भवन - सुबह 8.30 बजे - शाम 5.55 बजे

20. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से कनॉट प्लेस - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.