जेएनयू छात्रा से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई न होने से नाराज आइसा का प्रदर्शन
JUN Girl Assault Case आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने जेएनयू परिसर में सोमवार देर रात पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ व उसका मोबाइल फोन लूटे जाने के मामले में अभी तक सख्त कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में ज दोस्ती करने से इनकार करने पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं, आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने जेएनयू परिसर में सोमवार देर रात पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ व उसका मोबाइल लूटे जाने के मामले में अभी तक सख्त कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, जेएनयू के गोदावरी हास्टल की एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। आरोप जेएनयू छात्र पर ही लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा जेएनयू से पीएचडी कर रही है और गोदावरी हास्टल में रहती है, जबकि आरोपित छात्र स्कूल आफ लैंग्वेज से पढ़ाई कर रहा है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित छात्र दो वर्षों से उसका पीछा कर रहा है और दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है। 16 जनवरी को आरोपित ने उसे रोका और बात करने की कोशिश की। पीड़िता ने बात करने से मना कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। इस दौरान छेड़छाड़ की और उसके लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई न होने पर आइसा ने किया प्रदर्शन
आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने जेएनयू परिसर में सोमवार देर रात पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ व उसका मोबाइल लूटे जाने के मामले में अभी तक सख्त कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आइसा पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया आई है। यह ¨लग संबंधी अपराध के मामलों को हल करने में प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। सदस्यों ने मांग की कि मामले में उचित जांच कर आरोपित को पुलिस द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कार्यकर्ताओं ने जेएनयू प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए।