Move to Jagran APP

तीनों निगमों को एक करने की मांग, बकाया वेतन को लेकर शुक्रवार को और तेज होगा आंदोलन

कर्मचारी यूनियन ने राजनिवास में ज्ञापन देकर तीनों निगमों को एक करने की मांग की है। कर्मचारी यूनियंस का कहना है कि वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम के तीन हिस्से किए जाने से निगमों के खर्चे बढ़ गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 10:36 AM (IST)
तीनों निगमों को एक करने की मांग, बकाया वेतन को लेकर शुक्रवार को और तेज होगा आंदोलन
निगम कर्मियों की हड़ताल को लेकर बैठक हुई।

नई दिल्ली, निहाल सिंह। वेतन और बकाया के मुद्दे पर तीनों निगमों की हड़ताल दक्षिणी और पूर्वी निगम में बेअसर रही तो उत्तरी निगम में खासा असर देखने को मिला। जैसे-जैसे सफाई कर्मचारियों को हड़ताल की सूचना मिलने लगी वैसे-वैसे कर्मचारियों ने काम बंद करना शुरू कर दिया। हालांकि पहले दिन सफाई व्यवस्था पर मिला जुला असर रहा। शुक्रवार से इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने इलाकों में घूमकर कर्मियों से हड़ताल का आह्वान किया है।

loksabha election banner

तीनों निगम के मुख्यालय में समान्य दिनों की तरह कार्य हुआ। वहीं, उत्तरी के जोन कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में कर्मी दफ्तर नहीं पहुंचे। इससे जोन कार्यालयों मे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य नागरिक सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को राजनिवास पर प्रदर्शन को लेकर कन्फेडेरेशन ऑफ एमसीडी एम्पलाइज यूनियंस के आह्वान पर कर्मचारी सिविल लाइंस जोन कार्यालय पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय का बाहर से ताला लगा दिया। इसके विरोध में कई कर्मचारियों ने गिरफ्तारी भी दी। साथ ही कुछ कर्मचारियों ने राजनिवास पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कन्फेडेरेशन ऑफ एमसीडी एम्पलाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने कहा कि पांच माह से वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। ऐसे में अब उनके पास हड़ताल के सिवाय कोई और रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को हड़ताल की जानकारी देर से मिली। चूंकि अब सभी जगह जानकारी दी जा रही है इसलिए शुक्रवार से अब पूरी तरह से हड़ताल रहेगी।

तीनों निगमों को किया जाए एक

कर्मचारी यूनियन ने राजनिवास में ज्ञापन देकर तीनों निगमों को एक करने की मांग की है। कर्मचारी यूनियंस का कहना है कि वर्ष 2012 में दिल्ली नगर निगम के तीन हिस्से किए जाने से निगमों के खर्चे बढ़ गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन देरी से मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। निगमों के खर्चे कम करने और समस्या के समाधान के फिर से तीनों निगमों को एक किया जाए।

महापौर का दावा 10 दिन तक सफाई कर्मचारी नहीं करेंगे हड़ताल

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने निगम कर्मियों की हड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बैठक की। इसमें सफाई कर्मियों के एक गुट ने महापौर को 10 दिन तक हड़ताल न करने का आश्वासन दिया है। वहीं, सफाई कर्मियों को अक्टूबर माह का वेतन भी जारी कर दिया है। हालांकि कन्फेडेरेशन का कहना है कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मियों की करीब आठ यूनियन हैं। इसमें पांच यूनियन हड़ताल पर साथ हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.