दिल्ली में फिर खराब हुई हवा की गुणवत्ता, सोमवार को वायु प्रदूषण बढ़ने के आसार
हवा की गुणवत्ता रविवार को खराब रही। सरकारी एजेंसियों ने कहा कि आने वाले समय में इसके और खराब होने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 रहा। जबकि शनिवार को 251 शुक्रवार को 296 गुरुवार को 283 और बुधवार को 211 था।
नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रविवार को खराब रही। सरकारी एजेंसियों ने कहा कि आने वाले समय में इसके और खराब होने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 रहा। जबकि शनिवार को 251, शुक्रवार को 296, गुरुवार को 283 और बुधवार को 211 था।
दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता सोमवार को "बहुत खराब" श्रेणी में बिगड़ने की संभावना है। मुख्य सतह की हवा की दिशा उत्तरपश्चिमी थी और रविवार को अधिकतम हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा थी। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि AQI के मंगलवार और शुक्रवार के बीच वायु प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है।
पराली से खाद बनाने के नाम पर गुमराह कर रही है सरकार: भाजपा
भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार पराली की समस्या हल करने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। यह कहा जा रहा है कि दिल्ली में पराली से खाद बनाया जा रहा है। इसके लिए किसानों को मुफ्त में दवा वितरित की जा रही है। इसकी हकीकत जनता के सामने आनी चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पराली से खाद बनाने को अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रचारित कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और है। वह दिल्ली सरकार को सच्चाई बताने की चुनौती देते हैं।
भाजपा नेता भी किसानों के बीच जाकर सरकार की झूठ उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण की समस्या से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार झूठ का सहारा ले रही है। इसके बजाय सरकार को जमीन पर काम करना चाहिए , जिससे कि लोग साफ हवा में सांस ले सकें। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रही है, दूसरी ओर यह कहकर गुमराह कर रही है कि पराली से खाद बनाने वाली दवा उन्हें मुफ्त में दी जा रही है। सरकार को इस योजना का लाभ उठाने वाले गांवों व किसानों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। यदि 48 घंटे में नाम सार्वजनिक नहीं किए गए तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर ¨सह बिधूड़ी की देखरेख में भाजपा पोल खोल अभियान चलाएगी।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो