Move to Jagran APP

Delhi Zoo News: चिड़ियाघर में महिला कर्मचारी बचा रहीं परिंदों की जान

Delhi Zoo News चिड़ियाघर में महिला दिवस के मौके पर बर्ड फ्लू से परिंदों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एक वार्ता का भी आयोजन किया गया। हाल ही में अमेरिका से आए दल ने चिड़ियाघर का दौरा किया था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 12:51 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:38 PM (IST)
Delhi Zoo News: चिड़ियाघर में महिला कर्मचारी बचा रहीं परिंदों की जान
चिड़ियाघर में पक्षियों के बाड़े को ढकती महिला कर्मचारी, सौजन्य-चिड़ियाघर।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। चिड़ियाघर में महिला दिवस के मौके पर बर्ड फ्लू से परिंदों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एक वार्ता का भी आयोजन किया गया। 

loksabha election banner

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि चिड़ियाघर में महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें सभी महिला कर्मचारियों और अधिकारियों से पक्षियों और जानवरों के बारे में चर्चा की गई है। महिला कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण और बर्ड फ्लू के दौरान बेजुबानों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि संयुक्त निदेशक अनामिका, देविका, सुनिता, प्रियंका, हर्षिता, वीणा चंद्र, सुशीला, शगुफ्ता, ममता, सीमा उपाध्याय, ज्योति, सुनीता, नफीसा और मोनिका ने अहम भूमिका निभाई हैं। सभी महिला कर्मचारियों को आने वाली गर्मियों में जानवरों और पक्षियों के देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना की। 

उधर चिड़ियाघर के जानवरों को स्वस्थ रखने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने अपने अस्पताल को आधुनिक करने पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों के साथ इस सिलसिले में बैठक भी की है। वन एवं वन्य जीव मंत्रालय ने भी आधुनिकीकरण को लेकर प्रबंधन को हरी झंडी दे रखी है। इसके बाद से ही चिड़ियाघर में जानवरों के स्वास्थ्य को लेकर क्रमबद्ध तरीके से काम शुरू हुआ है।

अस्पताल को आधुनिक करने में आने वाले खर्च को लेकर आला अधिकारियों की ओर से प्रबंधन को बजट तैयार करने को कहा गया है। इसी कड़ी में चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से कुछ समय पूर्व गैस एनस्थीसिया मशीन भी खरीदी गई है, ताकि बड़े जानवरों को बेहोश करने में कोई परेशानी न आए। अब इन जानवरों की अन्य सर्जरी जैसे रिप्रोडक्टिव आर्गन, आरगन ऑपरेट, एनिमल डेंटल व वैक्सीनेशन से लेकर कई अन्य उपचार के लिए 25 से अधिक उपकरणों की सूची बनाई गई है।

हाल ही में अमेरिका से आए एक दल ने चिड़ियाघर का दौरा किया था। इस दौरान यहां के चिकित्सकीय स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि किन उपकरणों की अतिरिक्त आवश्यकता है। कुछ समय से चिड़ियाघर को हर लिहाज में आधुनिक करने पर काम हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.