Move to Jagran APP

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने की ताजा भविष्यवाणी

Delhi Weather News राजधानी में दिनभर सूरज और बादलों की आंख मिचौली चलती रही व बादल छाए रहे तथा हवा में थोड़ी ठंडक रही। शाम होते-होते राष्ट्रपति भवन रायसीना हिल पर छाई प्रकृति की अनुपम छटा का एक मनोरम दृश्य दिखाई दिया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 11:10 AM (IST)
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने की ताजा भविष्यवाणी
रायसीना हिल पर छाई प्रकृति की अनुपम छटा का एक मनोरम दृश्य

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather News:  दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह का मौसम साफ है। हल्की-हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ही धूप निकली हुई है। बादल न होने की वजह से दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि आद्रता 88 (अधिकतम) 46 न्यूनतम रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

इससे पहले शनिवार को पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों ने खासी राहत महसूस की। दिन भर छाए रहे बादलों ने तापमान तो गिराया ही, गर्मी का एहसास भी नहीं होने दिया। कई बार तो लगा कि जैसे मौसम बदल रहा है। हालांकि रविवार को फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है।

अब बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मौसम शुष्क हो चुका है। मानसून की बारिश होने की भी अब कोई संभावना नहीं है। लेकिन मानसून की विदाई राजस्थान से सोमवार से शुरू होगी और अक्टूबर के पहले सप्ताह के अंत तक पूरी हो जाएगी। दरअसल, मानसून की विदाई केवल बारिश थमने से ही नहीं, हवाओं की दिशा बदलने से भी तय होती है। यह दिशा अगले कुछ दिनों में बदलने लगेगी।

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार तक यह दोनों ही सामान्य से तीन डिग्री अधिक थे। हवा में नमी का स्तर 46 से 88 फीसद रहा। रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने एवं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अब धीरे-धीरे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.