Move to Jagran APP

Delhi Weather News: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

Delhi Weather Updates हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कई जगहों पर ओलावृष्टि हो रही है। नांगलमुंदी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 02:19 AM (IST)
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली/ रेवाड़ी, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार दूसरे दिन शाम को बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश हुई। इसके अलावा रेवाड़ी में बारिश के साथ ही ओले भी पड़े। 

loksabha election banner

बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

उधर, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में भी बूंदाबादी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा की तरफ से बारिश और तेज हवाओं दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रही हैं। अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है जबकि ओले भी पड़ने की संभावना है।

तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम को 7 बजे के बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी शुरू हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम को हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही धूल भरी आंधी भी चलने की संभांवना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री तक भी जा सकता है।

इसलिए बदला मौसम का मिजाज

स्काइमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन आया। तेज गर्मी से राहत मिली। नमी वाली हवा दिल्ली में पहुंची। वहीं गाजियाबाद जिले में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा और दोपहर से हल्की फुल्की बारिश आने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक आरबी सिकेरा ने बताया कि हफ्ते भर बाद तापमान में गिरावट आयी है। बुधवार को 47 डिग्री सेल्सियस से तापमान बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। बूंदाबांदी के कारण वातावरण में नमी भी 39 फीसद रही। मध्यम हवा भी पूर्व से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। वहीं हवा के झोके की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.