Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून पूर्व बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जबकि कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:59 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:59 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून पूर्व बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जबकि कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का दावा है कि गर्मी से राहत का यह दौर फिलहाल एक हफ्ते तक जारी रहेगा। इस बीच बादल छाए रहने और बारिश व बूंदाबांदी की वजह से तापमान भी सामान्य ही रहने की उम्मीद है।

prime article banner

दिल्ली में 22 या 23 जून को मानसून भी दस्तक दे देगा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश होने लगी है। शनिवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे के दौरान दिल्ली में विभिन्न जगहों पर बारिश हुई। इसके बाद सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी भी कुछ जगहों पर हुई। हालांकि, इसके बाद दिनभर धूप निकलने और बादल छाने का दौर चलता रहा। इससे दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है।

सफदरजंग एयरपोर्ट पर शनिवार को 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस यानी सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

हवा में नमी का अधिकतम स्तर 96 फीसद और न्यूनतम स्तर 56 फीसद दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 24 जून तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 25 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 26 को 30 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

स्काइमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत का दावा है कि दिल्ली में अभी मानसून पूर्व की बारिश शुरू हो गई है और 25 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है मानसून इस बार तीन-चार दिन पहले 22 से 23 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.