Move to Jagran APP

Delhi Weather forecast: तापमान में बढ़ोतरी से मिली ठंड से राहत, जानें- अगले सप्ताह के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिनों तक मौसम कुछ इस तरह का ही रहेगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:29 AM (IST)
Delhi Weather forecast: तापमान में बढ़ोतरी से मिली ठंड से राहत, जानें- अगले सप्ताह के मौसम का हाल
अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में रविवार सुबह भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा रहा। इससे पहले राजधानी के मौसम में शनिवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन हवा में ठंडक होने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। इस लिहाज से शनिवार इस सीजन में फरवरी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत महसूस हुई।

prime article banner

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिनों तक मौसम कुछ इस तरह का ही रहेगा।

10 फरवरी को आकाश साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार नौ फरवरी से मौसम में बदलाव होगा और आकाश में बादल छाए रहने से उस दिन से अधिकतम तापमान बढ़ना शुरू होगा। उस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं 10 से 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसलिए ठंड से राहत रहेगी। 10 फरवरी को आकाश साफ रहेगा। जबकि 11 व 12 फरवरी को आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा सुबह में हल्का कोहरा भी हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। जाफरपुर में सबसे अधिक रही ठंड जाफरपुर में न्यूनतम सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से जाफरपुर में ठंड सबसे अधिक रही। वहां अधिकतम तापमान भी 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन वहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.