Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में फिर चढ़ने लगा पारा, जानें मौसम का ताजा हाल

स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस बार दिल्ली की होली पिछले एक दशक में सबसे गर्म होने वाली है। इससे पहले वर्ष 2011 में होली पर करीब 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था। इस बार इसके 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 08:10 AM (IST)
Delhi Weather Forecast:  दिल्ली-NCR में फिर चढ़ने लगा पारा, जानें मौसम का ताजा हाल
न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मिल रही राहत का दौर अब खत्म हो गया है। गर्मी फिर जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को होली पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं होली दहन पर रविवार को मौसम साफ रहने के साथ साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

हवा में नमी का स्तर 33 से 88 फीसद रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदान में दिख रहा

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर बना हुआ है। इसका असर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने से रात के समय भी गर्मी का एहसास महसूस होगा।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस बार दिल्ली की होली पिछले एक दशक में सबसे गर्म होने वाली है। इससे पहले वर्ष 2011 में होली पर करीब 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था। इस बार इसके 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी की हवा मध्यम श्रेणी में रही

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्टस (एक्यूआइ) 199 के साथ मध्यम श्रेणी में रहा। इसके अलावा फरीदाबाद व गाजियाबाद की हवा क्रमश : 209 व 234 यानी खराब श्रेणी में दर्ज हुई। सफर के अनुसार, अगले दो दिनों तक हवा की स्थिति यथावत रहेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 226 व पीएम 2.5 का स्तर 88 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.