Move to Jagran APP

दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कालेज में स्टूडेंट की दो हजार रुपये फीस माफ, इसी सत्र से मिलेगा लाभ

दिल्ली विश्वविद्यालय संबद्ध राजधानी कालेज ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। कालेज ने द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों की कुल फीस में से 2010 रुपये माफ कर दिए हैं। कालेज प्रशासन ने बताया कि इसी सत्र से शुल्क माफी लागू होगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 04:17 PM (IST)
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कालेज में स्टूडेंट की दो हजार रुपये फीस माफ, इसी सत्र से मिलेगा लाभ
राजधानी कालेज ने छात्रों की दो हजार रुपये फीस की माफ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय संबद्ध राजधानी कालेज ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। कालेज ने द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों की कुल फीस में से 2010 रुपये माफ कर दिए हैं। कालेज प्रशासन ने बताया कि इसी सत्र से शुल्क माफी लागू होगी। कालेज ने परिसर सुंदरीकरण, माउंट फीस का पूरा शुल्क माफ किया है। जबकि कई मदों में कुल शुल्क का 50 फीसद कम किया गया है।

loksabha election banner

मद                       वर्तमान शुल्क              राहत दी गई

पाठ्येतर गतिविधि      300 रुपये               150 रुपये

स्टूडेंट यूनियन फंड   100 रुपये                  100 रुपये

स्पो‌र्ट्स फंड             200                         100

परिसर सुंदरीकरण    500                           500

कंप्यूटर साइंस फंड  1000                          500

स्टूडेंट एक्टिविटी फंड 1020                        510

माउंट शुल्क               50                            50

सब्जेक्ट सोसायटी      200                       100

कुल शुल्क               3370                       2010

सेंट स्टीफंस कालेज ने प्रवेश परीक्षा परिणाम टला

वहीं, सेंट स्टीफंस कालेज में प्रवेश परीक्षा परिणाम टाल दिए गए हैं। कालेज प्रशासन ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया है। कालेज प्रशासन ने कहा कि फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश के डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम टाला जा रहा है।

यही नहीं चीनी और जापानी भाषा में एडवांस डिप्लोमा, जापानी भाषा के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए जारी होने वाले पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी 14 सितंबर दोपहर तक टाल दी गई है। इसके बाद पात्रता सूची एवं प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होंगे। कालेज में फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, संस्कृत, चाइनीज, जापानी, अरेबिक, परशियन, उर्दू भाषा के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया इसी माह प्रारंभ हुई थी। वहीं फ्रेंच, जर्मन और स्पैनिश में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा छह सितंबर को हुई थी।

डीयू के 28 कालेजों में समाप्त हो रहा गवर्निग बाडी का कार्यकाल

उधर, दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित 28 कालेजों की गवर्निग बाडी का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी समर्थित शिक्षक संगठन दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) ने डीयू कार्यवाहक कुलपति से 288 लोगों के नामों की सूची दिल्ली सरकार को भेजने की गुजारिश की है।

डीटीए ने इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो. पीसी जोशी को पत्र लिखा है। डीटीए अध्यक्ष डा. हंसराज सुमन ने कहा कि सूची भेजे जाने से दिल्ली सरकार को सदस्य चयनित करने में आसानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.