Delhi: सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 राज्यों में होगी 10 हजार किलोमीटर की यात्रा
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) दिल्ली और ओड्रा फाउंडेशन की ओर से यह पहल शुरू की गई है। जो देश के 10 अन्य राज्यों में जाकर सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे और कपड़ा एकत्रित करेंगे जिससे मास्क बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने का कार्यक्रम नई दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से शुरू किया गया है। नई दिल्ली की जिलाधिकारी मोनिका प्रियदर्शनी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की है। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) दिल्ली और ओड्रा फाउंडेशन की ओर से यह पहल शुरू की गई है। जो देश के 10 अन्य राज्यों में जाकर सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे और कपड़ा एकत्रित करेंगे, जिससे मास्क बनाया जाएगा। साथ ही संस्था के अधिकारियों ने जिलाधिकारियों को एक कपड़ें का मास्क भी भेंट किया।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की संस्था ने मिलकर यह पहल शुरू की है, जिसका प्रशासन ने स्वागत किया। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए दिल्ली समेत 10 राज्यों से कपड़ा एकत्रित किया जाएगा, जिसकी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का गांव में काम करने वाली महिलाओं को भी होगा। इसके साथ ही महिला कारीगरों को एक प्रमाणपत्र और सेनेटरी नैपकिन पैक देकर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही कोविड-19 के प्रकोप का कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मास्क बनने के बाद उसे दोबारा से लांच किया जाएगा। इससे देश के लोगों को मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही कहा ग्रामीण उद्योग को भी विकसित किया जाएगा। इससे गांव में रहने वाली महिलाओं और बेरोजगार युवकों को भी रोजगार का रास्ता मिलेगा। साथ ही वह रोजगार के लिए जागरूक होंगे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो