दिल्ली में प्रतिबंधित पटाखे के साथ दो दबोचे, 152 किलो पटाखे बरामद
सुभाष प्लेस पुलिस थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री करने आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 152 किलो पटाखे भी बरामद किए हैं। इस बाबत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुभाष प्लेस पुलिस थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे की बिक्री करने आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 152 किलो पटाखे भी बरामद किए हैं। इस बाबत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उत्तर पश्चिम जिले की डीसीपी को उषा रंगनानी ने बताया कि दीवाली के मद्देनजर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री को लेकर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम ने बनाई गई हैं।
इसी क्रम में सुभाष पुलिस थाने के एसएचओ आशीष दलाल के नेतृत्व में एसआइ नीरज राठी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल कुंवर पाल की टीम बनाई गई है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि शकूरपुर जेजे कालोनी के एम ब्लाक में अवैध पटाखों की बिक्री हो रही है। ऐसे में एसएचओ आशीष दलाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की तो वहां इलाके का ही 37 वर्षीय सुभाष को प्रतिबंधित पटाखों को बेचते हुए पकड़ा गया। ऐेसे में उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुरुग्राम के कादीपुर इलाके से पटाखे को बेचने के लिए लाया था। पुलिस उसे पटाखे की आपूर्ति करने वाले शख्स का पता लगा रही है।
विजय विहार में भी प्रतिबंधित पटाखे बरामद: विजय विहार थाना पुलिस ने भी 40 किलो पटाखे बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि गश्त के दौरान कांस्टेबल धर्मवीर को सूचना मिली कि बुध विहार फेज एक में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और 24 वर्षीय आकाश को प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री करते हुए पाया गया। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से 40 किलो पटाखे बरामद किए गए। बहरहाल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ में उसने बताया कि क्योंकि अभी त्योहारों का समय चल रहा है। इसलिए ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में उसने बेचने के उद्देश्य पटाखे मंगवाए थे।