Move to Jagran APP

Delhi Politics News: AAP विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ दो और थानों में केस दर्ज

बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ दो केस और दर्ज किए हैं। गाजीपुर और न्यू अशोक नगर थाने में कोरोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है इससे पहले कल्याणपुरी थाने में विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया था।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 02:14 PM (IST)
Delhi Politics News: AAP विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ दो और थानों में केस दर्ज
Delhi Politics News: AAP विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ दो और थानों में केस दर्ज

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। दिल्ली पुलिस और कोंडली से आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही है, जो स्वतंत्रता दिवस पर उभकर सामने आ गई है। त्रिलोकपुरी में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर विधायक ने पुलिस को घेरा था, वो मामला थमा तो पुलिस ने तिरंगा यात्रा पर विधायक को आड़े हाथ ले लिया। बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर दिल्ली पुलिस ने विधायक के खिलाफ दो केस और दर्ज किए हैं। गाजीपुर और न्यू अशोक नगर थाने में कोरोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है, इससे पहले कल्याणपुरी थाने में विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया था। तिरंगा यात्रा को लेकर विधायक के खिलाफ अब तक पुलिस तीन केस दर्ज कर चुकी है।

prime article banner

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ने तीन थाना क्षेत्रों में यात्रा निकाली थी, पुलिस ने तीनों ही थानों में अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है। हेड कांस्टेबल कुमार के बयान पर न्यू अशोक नगर थाने में केस दर्ज हुआ है। कांस्टेबल ने अपने बयान में बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर वह ड्यूटी पर थे, दल्लूपुरा में वरुण एन्क्लेव के पास उन्होंने देखा कि विधायक कुलदीप कुमार एक कार में सवार हैं और यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। यात्रा में शामिल लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। वहीं गाजीपुर थाने एसआइ अमित कुमार के बयान पर केस दर्ज हुआ। एसआइ ने अपने बयान में कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपनी टीम के साथ मयूर विहार फेज-3 में तैनात थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर घड़ोली बारात के पास यात्रा निकाल रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोका, पूछताछ में कार्यकर्ताओं ने बताया यात्रा में शामिल मोटरसाइकिल और कार का इंतजाम उनकी पार्टी की विधानसभा अध्यक्ष अनीता भट्ट ने किया है और यात्रा मयूर विहार फेज-3 स्थित विधायक कार्यालय पर समाप्त होगी। जहां पर नेताओं का भाषण भी होगा।

वहीं, (कुलदीप कुमार, विधायक कोंडली) का कहना है कि कुछ दिनों पहले त्रिलोकपुरी इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था, मैंने पुलिस की विफलता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उसी आवाज को दबाने के लिए पुलिस मेरे खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज करवा रही है। पुलिस आप विधायक के खिलाफ तो केस दर्ज कर सकती है, लेकिन दिल्ली में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज कर सकती। उनके नेताओं को पुलिस सुरक्षा दे रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.