Move to Jagran APP

Red Fort Violence में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के तीन लोगों को जारी किया नोटिस

दिल्ली पुलिस ने पंजाब के संबंधित प्राधिकरण से ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिकों के नाम की जानकारी मांगी थी। इसमें पता चला कि ट्रैक्टर के मालिक जागिर और सुरजीत कौर गुरुचरण हैं जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को नोटिस जारी किया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 02:10 PM (IST)
Red Fort Violence में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के तीन लोगों को जारी किया नोटिस
तीनों को लाल किला उपद्रव मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। दिल्ली पुलिस ने गणंतत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए अपद्रव में शामिल पंजाब के तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्हें उपद्रव मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उनकी पहचान उपद्रव में शामिल ट्रैक्टर के एक फोटो से हुई थी। दिल्ली पुलिस ने पंजाब के संबंधित प्राधिकरण से ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिकों के नाम की जानकारी मांगी थी। इसमें पता चला कि ट्रैक्टर के मालिक जागिर और सुरजीत कौर गुरुचरण हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को नोटिस जारी किया।

loksabha election banner

यहां पर बता दें कि 266 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों के साथ लाल किला पर भी जमकर हिंसा हुई थी। हिंसक और उपद्रवी किसानों लाल किले की प्राचीर  पर तिरंगे के बगल में एक अन्य झंडा लगा था। इसी के साथ यहां पर मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों पर हमले भी किए थे। 

8 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था मुख्य आरोपित पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू 

बता दें कि पंजाबी एक्टर और लाल किला हिंसा में एक लाख रुपये का इनामी दीप सिद्धू गिरफ्तार हुआ था। दिल्ली पुलिस ने उसे हरियाणा के करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 3 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख और जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। इनमें जुगराज सिंह अब भी फरार है। उस पर लाल किला पर झंडा लगाने का आरोप है।

बता दें कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली पुलिस ने जम्मू के सतवारी (चट्ठा) में रहने वाले 47 वर्षीय मोहिंद्र सिंह खालसा जबकि गांधी नगर थानांतर्गत डिग्याना आश्रम इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय युवक मनदीप सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.