दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो ड्रग्स तस्कर, 3.5 किलो हशीश बरामद
पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 3.5 किलो हशीश बरामद किया गया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 3.5 किलो हशीश बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये तस्कर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और नेपाल में हशीश की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार दोनों तस्कर पिता-पुत्र हैं।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बसु देव दास और उसके बेटे बदल दास के रुप में की गई है। पुलिस ने बताया कि ये लोग 2012 से हशीश की सप्लाई कर रहे थे। बसु देव का बेटा पढ़ाई करता है जो खाली समय में इसकी सप्लाई का काम भी करता था।
लोकसभा चुनाव से पहले ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हशीश एक प्रकार से नशीला पदार्थ है जो गांजा से बनाया जाता है। इसका तेल भी नशीले पदार्थ के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।