Move to Jagran APP

Delhi Police: जनवरी के 15 दिनों में अपराधों में 29 फीसद की दर्ज की गई कमी

राजधानी में अमूमन हर साल लूटपाट झपटमारी व वाहन चोरी जैसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जाती थी। पुलिसकर्मियों के कामकाज के तौर तरीके में बदलाव लाने से इसमें कमी शुरू हो गई है।15 दिनों की बात करें तो संगीन अपराधों में 29.72 फीसद की कमी दर्ज की गई है।

By RAKESH KR. SINGHEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 02:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:52 PM (IST)
Delhi Police: जनवरी के 15 दिनों में अपराधों में 29 फीसद की दर्ज की गई कमी
नीतियों की वजह से दिल्ली में जनवरी माह में अपराधों में कमी दर्ज की गई।

prime article banner

नई दिल्ली, राकेश कुमार सिंह। राजधानी में अमूमन हर साल लूटपाट, झपटमारी व वाहन चोरी जैसे मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जाती थी। लेकिन पिछले साल से पुलिसकर्मियों के कामकाज के तौर तरीके में बदलाव लाने से इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। 2020 व 2021 के केवल जनवरी महीने के 15 दिनों की बात करें तो संगीन अपराधों में 29.72 फीसद की कमी दर्ज की गई है।

यही नहीं 2019 की तुलना में भी 2020 में अपराध कम हुए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस में किए जा रहे नित नए प्रयोगों के दम पर अपराध में अंकुश लगना शुरू हुआ है।

कोरोना काल में भी जीता दिल

कोरोना काल में दिल्ली पुलिस ने अपने बेहतर कार्य के कारण लोगों का विश्वास जीतकर दिल की पुलिस बनी।खाना व राशन बांटने से लेकर लोगों की कई अन्य जरूरतें पूरा करने पर दिल्ली पुलिस की हर स्तर पर सराहना की गई।

ये हुआ बदलाव

  •  हर पीसीआर काल पर अब मुकदमा दर्ज किया जाता है
  •  विवेचना में सख्ती से केस सुलझाने की दर भी बढ़ गई है
  •  आयुक्त की सख्ती के बाद छोटे अपराधों में लिप्त बदमाशों को भी जेल भेजा जा रहा है।
  •  चोरी का सामान खरीदने वालों को भी आरोपित बनाया जा रहा है।
  •  निष्कि्रय यूनिटों के कामकाज के तरीके में भी बदलाव कर उन्हें सक्रिय किया।

जनवरी के पहले पखवाड़े में अपराध की स्थिति

  • 29.72 फीसद की कमी संगीन अपराधों में आई
  • 13.42 फीसद लूट की वारदात में कमी आई है
  • 41.70 फीसद की झपटमारी में कमी आई
  • 23. 78 फीसद वाहन चोरी में कमी आई
  • अपराध           2020         2021
  • लूटपाट            604           523
  • झपटमारी       1621           945
  • वाहन चोरी       1945        1463

(नोट : दोनों साल के आंकड़े एक से 15 जनवरी तक के हैं।) 

दिल्ली पुलिस द्वारा हर काल पर मुकदमा दर्ज करने और कानून के दायरे में अधिक से अधिक अपराधियों को लाने के कारण यह संभव हुआ। अपराधियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के साथ ही राह से भटके युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए युवा जैसी स्कीम पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसका फायदा मिल रहा है।

(ईश सिंघल, दिल्ली पुलिस प्रवक्ता)

पिछले दो साल में अपराध की स्थिति

  • अपराध        2019        2020
  • डकैती            12           8
  • हत्या             445       393
  • लूट               1703     1606 
  • दुष्कर्म          1884     1429
  • झपटमारी      5307       6318
  • वाहन चोरी      39066  28732

(नोट : दोनों साल के आंकड़े 31 अक्टूबर तक के हैं)

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.