जामिया की कोर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफोरा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने जामिया की कोर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफोरा को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने जामिया की कोर्डिनेशन कमेटी की मीडिया प्रभारी सफोरा को गिरफ्तार किया है। सफूरा को दिल्ली पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हिंसा हुई थी। इसी मामले में सफूरा कि गिरफ्तारी हुई है। सफोरा पर आरोप है कि वह दंगे से पूर्व जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे भीड़ जुटाई और दंगे की साजिश रची थी।
जामिया में है एमफिल की छात्रा
राजधानी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक और छात्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा सफोरा जंगार जामिया विश्वविद्यालय से एमफिल कर रही है।
छात्रा को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, इसके बाद से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने जामिया विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे एक छात्रा को दंगों की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया था।
बताते चलें कि 24 और 25 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 50 से अधिक लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने दंगा फैलाने और इसमें शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया था। सबसे सुर्खियों में रहा नाम आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का है।
वह फिलहाल जेल में बंद हैं। इसके बाद स्पेशल सेल ने जामिया मिल्लिया अस्लामिया विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्र मीरान हैदर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। अब स्पेशल सेल ने जामिया विश्वविद्यालय से एमफिल कर रहे छात्र को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।