Move to Jagran APP

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नेपाली लड़कियों को विदेश भेजने वाला तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लड़कियों की तस्करी करने के आरोप में लोपसांग लामा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। लामा पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 07:45 PM (IST)
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नेपाली लड़कियों को विदेश भेजने वाला तस्कर गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नेपाली लड़कियों को विदेश भेजने वाला तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लोपसांग लामा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। लामा पर आरोप है कि वह नेपाली लड़कियों की तस्करी करता था और उन्हें खाड़ी देशों में भेजता था। लामा पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा था। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया था। गुप्त सूचना के आधार पर  जब स्पेशल सेल की टीम इसका पीछा कर रही थी तो यह पुलिस से बचने के लिए ISBT के पास यमुना नदी में कूद गया।

loksabha election banner

टीम में शामिल स्पेशल सेल के कांस्टेबल मनोज त्यागी ने यमुना नदी में कूदकर आरोपित को पकड़ लिया। काफी देर तक नेपाल का रहने यह आरोपित लोपसांग लामा यमुना में तैरकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन स्पेशल सेल के कांस्टेबल मनोज त्यागी ने आखरिकार उसे पकड़ लिया।

पिछली 25 जुलाई 2018 में वसन्त विहार  में दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाती मालीवाल ने छापा मारकर 16 नेपाली लड़कियों को बचाया था। उस वक्त से ही नेपाली लड़कियों के खरीद फरोख्त का मास्टरमाइंड लामा फरार चल रहा था। पुलिस ने लामा पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। आरोपी के पिता असम राइफल से रिटायर्ड है। लंबे वक्त से आरोपी नेपाल की लड़कियों को नौकरी के नाम पर खादी देखो में बेच दिया करता था। बदले में 40 से 50 हजार रुपए हर लड़की के बदले कमाता था।

अब तक आरोपी करीब दो दर्जन से ज्यादा नेपाली लड़कियों को खाड़ी और दूसरे देशों में भेज चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौकरी के नाम पर नेपाल से बाहर भेजी गई ज्यादातर लड़कियों को जिस्म फ़रोशी के धंधे में भी धकेल दिया जाता है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.