Vaccination in Delhi: 18 से 44 साल के लोगों के लिए दिल्ली को कब मिलेगी वैक्सीन, केंद्र ने दी जानकारी
दिल्ली में 18 से 44 साल के बीच के लोगों को सरकारी स्तर पर 10 जून के बाद में वैक्सीन मिलेगी। केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर दिल्ली सरकार को यह जानकारी दी है। इस आयु वर्ग के लोगों के लिए पिछले छह दिन से टीकाकरण नही हो पा रहा है।
नई दिल्ली[वीक शुक्ला]। दिल्ली में 18 से 44 साल के बीच के लोगों को सरकारी स्तर पर 10 जून के बाद में वैक्सीन मिलेगी। केंद्र सरकार ने पत्र भेजकर दिल्ली सरकार को यह जानकारी दी है। इस आयु वर्ग के लोगों के लिए सरकारी स्तर पर पिछले छह दिन से टीकाकरण नही हो पा रहा है। केंद्र ने दिल्ली सरकार को बताया है कि जून में वैक्सीन की केवल साढ़े पांच लाख खुराक मिलेंगी। दिल्ली में इस आयु वर्ग के एक करोड़ 84 लाख लाेग हैं। जिन्हें वैक्सीन लगाई जानी है।
वहीं, दिल्ली में लगातार पांचवें दिन यानी शनिवा को भी युवाओं को सरकारी स्कूलों में वैक्सीन नहीं लगाई गई है। सिर्फ निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर टीकाकरण हो रहा है। दिल्ली सरकार के पास युवाओं के लिए वैक्सीन की खुराक उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन की कमी की वजह से 27 मई को दिल्ली में सिर्फ 39,020 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने शुक्रवार को वैक्सीनेशन बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र की श्रेणी में 42 फीसद लोगों को टीका लगा दिया गया है। जबकि अब 40 हजार लोगों को भी वैक्सीन नहीं लगा पा रही है। क्योंकि दिल्ली के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।