Delhi Night Curfew Metro Rules: दिल्ली में नाइट कर्फ्यू में मेट्रो में हर किसी को नहीं मिलेगी एंट्री, यहां जानें DMRC के नए नियम
Delhi Night Curfew Metro Rules मेट्रो ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस दौरान हर किसी को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि रात में 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
नई दिल्ली, रणविजय सिंह। दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते ही यहां पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों को रात में बाहर निकलने लिए इजाजत नहीं होगी। वहीं, सरकार ने इस दौरान जरूरी सेवा वालों को छूट दी है। इधर मेट्रो ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस दौरान हर किसी को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि रात में 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
हो सकती है परेशानी
ऐसे में मेट्रो से चलने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी होने वाली है। सरकार के अनुसार इस दौरान आम लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बता दें कि दिल्ली में मेट्रो रात 11 बजे तक चलती है ऐसे में रात 10 बजे के बाद मेट्रो में उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्हें जरूरी काम हो।
जांच के बाद ही सफर करने की मिलेगी इजाजत
नाइट कर्फ्यू के कारण मेट्रो में रात 10 बजे के बाद सिर्फ जरूरी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सफर कर पाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (जन संपर्क) अनुज दयाल ने कहा कि नाइट कर्फ्यू के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी यात्रियों के पहचान पत्र व ई-पास जांच की जाएगी। इसके बाद ही मेट्रो में प्रवेश दिया जाएगा।
डीएमआरसी की लोगों से अपील
डीएमआरसी ने आम लोगों से अपील की है कि रात 10 बजे तक अपनी यात्रा पूरी कर लें। रात 10 बजे के बाद व सुबह में पांच बजे से पहले जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य लोगों को मेट्रो में प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोन वायरस के केस काफी तेजी से बढ़ते जा रह है। मंगलवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में 5100 नए केस मिले हैं। वहीं मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है 17 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के हजारों लोगों को जल्द खुशखबरी देने के लिए सीएम केजरीवाल ने की मीटिंग, अधिकारियों के दिए ये निर्देश