Move to Jagran APP

Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में देरी से पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की नई तारीख

Monsoon 2022 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह तक पहुंच जाएगा। बावजूद इसके कि मानसून कमजोर पड़ चुका है और यह एक-दो दिन की देरी से पहुंच रहा है। वैसे दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की तारीख 27 जून होती है।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 06:04 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:42 AM (IST)
Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में देरी से पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की नई तारीख
Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में देरी से पहुंचे पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी की नई तारीख

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। उत्तर भारत के कई राज्यों में दाखिल हो चुके मानसून ने करोड़ों लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। पूर्व की ओर से उत्तर प्रदेश में दस्तक दे चुका है मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और कहा जा रहा है कि अगले सप्ताह हर हाल में मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे देगा।

loksabha election banner

2-3 दिन तक देरी से पहुंच सकता है मानसून

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के पहुंचने की तारीख 27 जून है, लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि मानसून 27 जून के बजाय 1-2 दिन देरी से दिल्ली-एनसीआर में पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पहले 27 जून को मानसून पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब 29 या 30 जून को मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है।

वहीं, मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके जेनामणि (Meteorological department expert RK Jenamani) ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में अगले चार दिन का जो पूर्वानुमान है, इस दौरान मानसून नहीं आ रहा है। इसलिए अभी दिल्ली में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि 29 या 30 जून को मानसून पहुंचने की संभावना है।

अगले दो तक और बढ़ेगी गर्मी

मानसून के दस्तक देने की खुशखबरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर तेज धूप निकलने से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। तेज धूप के चलते दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बावजूद इसके दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मानसून पड़ा कमजोर, लेकिन अगले सप्ताह हर हाल में देगा दस्तक

इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार व रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। साथ ही मानसून की रफ्तार भी थोड़ी कमजोर पड़ने के कारण इसके दिल्ली पहुंचने में दो-तीन दिन की देरी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.