Move to Jagran APP

निगम चुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांव, MCD कर्मचारियों को मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी

दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि वर्ष 2017 के चुनाव में हमने वादा किया था कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके तहत ही बचे हुए अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 02:14 PM (IST)
निगम चुनाव से पहले भाजपा ने खेला बड़ा दांव, MCD कर्मचारियों को मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी
दिल्ली नगर निगम अस्थायी कर्मचारियों को देने जा रहा बड़ी खुशखबरी, किया जाएगा नियमित

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अगले वर्ष की शुरुआत में तीनों नगर निगमों में होने वाले आम चुनावों को लेकर भाजपा शासित निगम बड़ा दांव खेल रहे हैं। निगमों की कोशिश हैं कि चुनाव से पूर्व ज्यादा से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाए। करुणा मूलक आधार पर लगे कर्मचारियों को भी नियमित किया जाए। इसी कड़ी में अब दक्षिणी निगम 159 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने जा रहा है। बृहस्पतिवार को इन सभी को नियमतीकरण के नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले माह भी एक ऐसी ही लिस्ट जारी कर नियुक्ति पत्र देने की तैयारी हो रही है।

loksabha election banner

दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि वर्ष 2017 के चुनाव में हमने वादा किया था कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके तहत ही बचे हुए अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक हम 400 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर चुके हैं। बारी-बारी से सभी की फाइलों को प्रोसेस कर उन्हें नियमित किया जा रहा है।

उत्तरी निगम भी कर रहा है तैयारी

उत्तरी और दक्षिणी निगम एक हजार सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। इस संख्या को बढ़ाने के लिए उत्तरी निगम भी तैयारी कर रहा है। उत्तरी निगम में बीते वर्ष बतौर महापौर जय प्रकाश ने 300 कर्मचारियों को स्थायी करने के नियुक्ति पत्र वितरित किए थे, लेकिन कोरोना व लाकडाउन के चलते यह प्रक्रिया धीमी हो गई।

उत्तरी निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन ने बताया कि उन्होंने विभाग को फिर से इस पर तेजी से कार्य करने के लिए कहा है। जैन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले माह भी कुछ कर्मचारियों को नियमित करने के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

बता दें कि अगले साल नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए निगम के अस्थायी कर्मचारियों को नियमित के फैसले को भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.