Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: गर्मी से राहत देने आ रहा मानसून, जानें दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश

Delhi Monsoon 2022 रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 10:03 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: गर्मी से राहत देने आ रहा मानसून, जानें दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश
Delhi Weather Forecast: गर्मी से राहत देने आ रहा मानसून, जानें दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह से ही गर्मी अधिक रही। बाद में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं, नजफगढ़ के आसपास के इलाके में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार से वर्षा शुरू होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बहुत ही हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसलिए गर्मी से राहत नहीं रहेगी। मौसम विभाग ने 29 जून से दो जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में इस माह अब तक 24.5 मिली बारिश हुई है, जो सामान्य से 32.3 मिली कम है। इस तरह जून में अब तक 57 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यदि अंतिम दो दिन अच्छी बारिश हुई तो इसकी भरपाई हो सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने ट्वीट कर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 जून को 40.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया था। 25 जून को तापमान दोबारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 28 जून से उत्तर भारत बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में भी मंगलवार से बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून 30 जून तक दस्तक देगा और दिल्ली-एनसीआर में इस बार जुलाई-अगस्त और सितंबर में ठीक बारिश होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.