Delhi Metro: पहले ही दिन 84 यात्रियों को कोच से नीचे उतारा गया, 73 लोगों से वसूला जुर्माना; आप भी न करें ये गलती
Delhi Metro सुबह और शाम भीड़ बढ़ने 15 मेट्रो स्टेशनों पर कुछ देर के लिए यात्रियों का प्रवेश रोकना पड़ा। सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने व शारीरिक दूसरी के नियम का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली मेट्रो का परिचालन 28 दिनों के बाद सोमवार को एक बार फिर से शुरू हो गया है। पहले दिन साढ़े चार लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर की। यात्रियों को मेट्रो में सिर्फ बैठकर सफर करने की अनुमति दी गई है, वह भी एक सीट छोड़कर। किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं है। पहले दिन खड़े होकर सफर कर रहे 84 यात्रियों को कोच से नीचे उतार दिया गया। वहीं, बिना मास्क पहने सफर कर रहे 73 यात्रियों को जुर्माना किया गया।
मेट्रो में कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। सुबह और शाम भीड़ बढ़ने 15 मेट्रो स्टेशनों पर कुछ देर के लिए यात्रियों का प्रवेश रोकना पड़ा। सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने व शारीरिक दूसरी के नियम का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड की टीम तैनात की गई है। पहले दिन बिना मास्क के मिले यात्रियों से जुर्माना वसूलने के साथ ही 106 यात्रियों को सही तरह से मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में शराब की दुकानों के शटर खुलते ही उमड़ी भीड़, जाम छलकाने को बेसब्र दिखे तलबगार
ये भी पढ़ेंः Surya Grahan 2021: बृहस्पतिवार को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषी
10 मई से दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद था। अनलाक के दूसरे चरण में बाजार व माल खोलने के साथ ही मेट्रो का परिचालन भी शुरू किया गया है। दिल्ली मेट्रो का कुल नेटवर्क 348 किलोमीटर है और 253 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर कुल 682 गेट हैं, जिसमें से करीब 260 गेट ही खोले जा रहे हैं। प्रत्येक स्टेशन पर सिर्फ एक गेट खोला गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार पहले दो दिनों तक पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। बुधवार से फेरे बढ़ाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Delhi MCD Mayor Election 2021: जानिए कौन है मुकेश सुर्यान, जो बनेंगे दक्षिणी दिल्ली के महापौर
ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: क्या यूपी बॉर्डर पर फिर जुटेगी किसानों की भीड़? पढ़िये- राकेश टिकैत का ताजा एलान
ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं हो रहे लड़कियों की वीडियो कॉल के शिकार, ऐसे कर रही हैं ठगी, ध्यान से पढ़ लें खबर
ये भी पढ़ें- लव-कुश गिरोह झपटता था ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने पर यात्रियों का मोबाइल और करता था चोरी, जानिए वारदात का तरीका