Move to Jagran APP

Delhi Mayor Election 2020: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं अनामिका सिंह

Delhi Mayor Election 2020 दिल्ली के तीनों नगर निगम में होने वाले महापौर व उप महापौर पद के लिए बुधवार को चुनाव होंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 12:22 PM (IST)
Delhi Mayor Election 2020: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं अनामिका सिंह
Delhi Mayor Election 2020: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं अनामिका सिंह

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Mayor Election 2020: भाजपा उम्मीदवार अनामिका सिंह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की निर्विरोध महापौर चुनी गई हैं, जबकि उपमहापौर पर सुभाष भड़ाना चुने गए हैं। वहीं, उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश और उपमहापौर ऋतु गोयल भी निर्विरोध चुने गए हैं। ये चुनाव महज औपचारिकता थी। इसके पीछे सबसे बड़ी और अहम वजह यह है कि तीनों नगर निगमों में भाजपा को बहुमत हैं इसलिए दूसरे दलों ने नामांकन ही नहीं किया है। जिसकी वजह से बुधवार को होने वाली चुनाव प्रक्रिया में तीनों नगर निगम में भाजपा के महापौर व उप महापौर पद के प्रत्याशी विजयी हो जाएंगे।

loksabha election banner

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) की बात करें यहां पर भाजपा नेता जय प्रकाश का अगला महापौर बनना तय है तो वहीं ऋतु गोयल उप महापौर के पद चुनी जाएंगीं। 

ठीक ऐसे ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त हासिल है। यहां पर भाजपा नेता अनामिका सिंह महापौर बनेंगी तो वहीं सुभाष भड़ाना उप महापौर पद के लिए चुने जाएंगे। 

इसी तरह पूर्वी दिल्ली निगर निगम (East Delhi Municipal Corporation) में निर्मल जैन और उप महापौर हरिप्रकाश बहादुर उप महापौर बनेंगे।

वहीं, नियमानुसार तीनों नगर निगमों में स्थायी समिति के सदस्य के लिए चुनाव होना तय है, क्योंकि तीन सदस्य सदन से चुने जाते हैं जबकि उत्तरी निगम में तीन पदों के लिए चार सदस्यों ने नामांकन किया है तो वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में पांच और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में चार सदस्यों ने नामांकन किया है। कोई भी सदस्य चुनाव पूर्व नामांकन वापस ले सकता है न लेने की स्थिति में प्राथमिकता के आधार पर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का ही दबदबा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहद खराब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.