Move to Jagran APP

आरटीवी कंडक्टर से लूटपाट करने वाला बदमाश पुलिस ने दबोचा

आरटीवी कंडक्टर से लूटपाट कर फरार होने वाले बदमाशों को कापसहेड़ा थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मंजीत व सचिन के रूप में हुई है। 25 जनवरी को नजफगढ़ कापसहेड़ा रोड से आरटीवी गुजर रही थी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:29 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 10:29 AM (IST)
आरटीवी कंडक्टर से लूटपाट करने वाला बदमाश पुलिस ने दबोचा
अजरुन को दोनों आरोपितों ने आरटीवी से खींचकर नीचे उतारा। उनके हाथ बांध दिए और पीटने लगे।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आरटीवी कंडक्टर से लूटपाट कर फरार होने वाले बदमाशों को कापसहेड़ा थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मंजीत व सचिन के रूप में हुई है।

loksabha election banner

25 जनवरी को नजफगढ़ कापसहेड़ा रोड से आरटीवी गुजर रही थी। आरटीवी में अजरुन कंडक्टर हैं। आरटीवी जब बिजवासन फ्लाईओवर पर पहुंची तो बीच में दो लोग सवार हुए। चालक ने आरटीवी को कापसहेड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने स्टैंड पर सवारियों को बैठाने के लिए खड़ा कर दिया। सभी सवारियां यहां पहले उतरीं। सबसे अंत में वे दो लोग उतरे, जो बिजवासन फ्लाईओवर पर सवार हुए थे।

सभी के उतरने के बाद चालक सब्जी खरीदने चला गया। आरटीवी में केवल अजरुन ही रह गए। आरोप है कि जब अजरुन सवारियों को आवाज लगा रहे थे, तभी सबसे अंत में उतरने वाले दो लोग आए और अजरुन से 200 रुपये की मांग करने लगे। जब अजरुन ने देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। अजरुन को दोनों आरोपितों ने आरटीवी से खींचकर नीचे उतारा। उनके हाथ बांध दिए और पीटने लगे।

इस दौरान उनके जेब से करीब ढाई हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। अजरुन ने यहां सूझबूझ दिखाई और बदमाशों पर नजर रखा। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कापसहेड़ा थाना पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। अजरुन ने उन्हें वह गली दिखाई, जिसमें बदमाश भागे थे। इसके बाद पुलिस टीम अजरुन को साथ लेकर बदमाशों का पीछा करने लगी।

कुछ ही दूरी पर अजरुन को दोनों बदमाश नजर आ गए और उन्होंने पुलिस को इशारे में आरोपितों को दिखा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश नशे में थे। इनके पास से लूट की रकम भी बरामद कर ली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.