Move to Jagran APP

दिल्ली में अन्य शहरों के मुकाबले कोरोना से कम है मृत्यु दर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया दावा

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले नौ दिनों में अस्पतालों में 2026 बेड बढ़ाए गए हैं। इसके तहत पिछले कुछ दिनों में एक हजार से ज्यादा आइसीयू बेड बढ़े हैं। इससे अस्पतालों में आइसीयू बेड की उपलब्धता बढ़ी है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 06:30 AM (IST)
दिल्ली में अन्य शहरों के मुकाबले कोरोना से कम है मृत्यु दर, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया दावा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली सरकार ने देश के अन्य प्रमुख शहरों के मुकाबले दिल्ली में कोरोना से कम मृत्यु दर होने का दावा किया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, लुधियाना, अमृतसर सहित 15 प्रमुख शहरों की तुलना में दिल्ली में मृत्यु दर सबसे कम रही है। जबकि अहमदाबाद में सबसे ज्यादा मृत्यु दर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में जल्द आइसीयू बेड और अन्य चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाई गई। जिससे मृत्यु दर कम करने में मदद मिली। दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमित हर मरीज को बचाने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

यही वजह है कि दिल्ली में मृत्यु दर अन्य शहरों के मुकाबले कम है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना से मृत्यु दर 4.2 फीसद, मुंबई में 3.9 फीसद व कोलकाता में 2.5 फीसद मृत्यु दर है। जबकि दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.6 फीसद है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों के आइसीयू के जल्द 1200 बीपैप मशीनें मिलने वाली हैं।

अस्पतालों में बढ़े दो हजार से ज्यादा बेड, आइसीयू बेड हुए 4656

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले नौ दिनों में अस्पतालों में 2026 बेड बढ़ाए गए हैं। इसके तहत पिछले कुछ दिनों में एक हजार से ज्यादा आइसीयू बेड बढ़े हैं। इससे अस्पतालों में आइसीयू बेड की उपलब्धता बढ़ी है। 15 नवंबर को अस्पतालों में कुल 16,109 बेड उपलब्ध थे। अब बेड की संख्या बढ़कर 18,135 हो गई है। जिसमें से 8679 बेड खाली हैं। इस तरह अस्पतालों में अभी करीब 48 फीसद बेड खाली हैं। वहीं कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में कुल 4656 आइसीयू बेड उपलब्ध हो गए हैं। जिसमें 1414 वेंटिलेटर व 3242 बगैर वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड शामिल हैं।

पहली बार बगैर वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड की संख्या तीन हजार के पार पहुंची है। 18 नवंबर तक बगैर वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड की संख्या 2318 थी। एक दिन पहले तक अस्पतालों में 138 वेंटिलेटर व 532 बगैर वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड खाली थे। जबकि अभी विभिन्न अस्पतालों में 166 वेंटिलेटर व 866 बगैर वेंटिलेटर वाले आइसीयू बेड खाली हैं।

प्रमुख शहरों में कोरोना से मृत्यु दर के आंकड़े

शहर                  मृत्यु दर

अहमदाबाद          4.2

लुधियाना             4.0

मुंबई                   3.9

अमृतसर             3.8

जालंधर               3.1

पटियाला              2.9

हावड़ा                  2.8

नागपुर                  2.6

कानपुर                  2.6

कोलकाता              2.5

थाणे                       2.3

सूरत                     2.1

पुणे                       2.1

चेन्नई                     1.8

दिल्ली                     1.6

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.