Delhi VIDEO: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका का वीडियो किया ट्वीट, कहा- दिल्ली की शिक्षा क्रांति का प्रभाव देखिए
जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज शुरू किया है उसके बाद राजधानी में शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। लोगों को मुफ्त बिजली और पानी तो मिल ही रहा है स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की एक और उपलब्धि गिनाई है। उन्होंने बताया कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज शुरू किया है उसके बाद राजधानी में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। लोगों को मुफ्त बिजली और पानी तो मिल ही रहा है स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। और तो और अब सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ-साथ टीचर भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर अफसर बन रही हैं।
दिल्ली की शिक्षा क्रांति का प्रभाव देखिए-
सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ अब टीचर भी UPSC की परीक्षा पास कर अफ़सर बन रहे हैं। हमारी शिक्षक आयुषी डबास ने ये कमाल किया है, उन्होंने जीवन की तमाम चुनौतियों को हराते हुए UPSC में 48वां रैंक हासिल किया। pic.twitter.com/32Md7bCKCv— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 4, 2022
अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति का प्रभाव देखिए-सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ अब टीचर भी UPSC की परीक्षा पास कर अफ़सर बन रहे हैं। हमारी शिक्षक आयुषी डबास ने ये कमाल किया है, उन्होंने जीवन की तमाम चुनौतियों को हराते हुए UPSC में 48वां रैंक हासिल किया। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही शिक्षा के क्षेत्र में तमाम काम किए गए हैं। सरकारी स्कूलों के हालात काफी खराब थी। सरकार का दावा है कि उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के निजी स्कूलों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। यही कारण है कि कई दूसरे राज्यों के नेता और मंत्री दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को देखने के लिए आते हैं। कुछ दिन पहले गुजरात से ही भाजपा की एक टीम स्कूलों को देखने के लिए आई थी। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गुजरात भाजपा के नेताओं से कहा था कि वो जो स्कूल देखना चाहते हैं वो पार्टी के पदाधिकारियों को बताएं वो उनको साथ ले जाकर वहां स्कूलों को दिखाएंगे।