Move to Jagran APP

11-12 नवंबर को लागू नहीं होगा Odd- Even स्कीम, गुरुनानक देवजी के प्रकाशपर्व पर राहत

Guru Nank Dev anniversaryगुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 11 और 12 नवंबर को ऑड इवेन लागू नही होगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद दी।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 04:21 PM (IST)
11-12 नवंबर को लागू नहीं होगा Odd- Even स्कीम, गुरुनानक देवजी के प्रकाशपर्व पर राहत
11-12 नवंबर को लागू नहीं होगा Odd- Even स्कीम, गुरुनानक देवजी के प्रकाशपर्व पर राहत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Odd Even Scheme: देश की राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से शुरू हुई ऑड-इवेन स्कीम जारी है। इस बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सिख समुदाय की सहूलियत के मद्देनजर 11 और 12 नवंबर ऑड-इवेन स्कीम में छूट देने का एलान किया है। 

loksabha election banner

गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 11 और 12 नवंबर को ऑड इवेन लागू नही होगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत करतारपुर साहेब जाने वाले श्रद्धालुओं को दिल्ली सरकार मदद देगी। सरकार मुफ्त में यात्रा कराएगी। अन्य खर्च भी सरकार देगी।

इस बाबत बृहस्पतिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal of Delhi) ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार सिख समुदाय की भावनाओं का पूरा ख्याल करती है और इसी के साथ सम्मान भी करती है। 

गौरतलब है कि गुरु नानक 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली में जगह-जगह कई तरह के कार्यक्रम और धार्मिक आयोजना का जिक्र करते हुए विभिन्न सिख संगठनों ने 11 और 12 नवंबर को Odd Even Scheme में छूट देने की मांग की थी। 

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.