Move to Jagran APP

Delhi Electric Vehicle News: ई-वाहनों की दौड़ में तिपहिया सबसे आगे

अगस्त में ईवी नीति के लागू होने के बाद से अब तक 5534 नए ई-तिपहिया वाहन पंजीकृत किए गए हैं। अधिकांश खरीदारों ने दूसरे वाहन से इलेक्टिक वाहन में स्विच किया है। यानी दूसरे ईंधन से चलने वाले तिपहिया को समाप्त कर ई-तिपहिया खरीदा है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 12:04 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 12:04 PM (IST)
Delhi Electric Vehicle News: ई-वाहनों की दौड़ में तिपहिया सबसे आगे
दिल्ली में सर्वाधिक बिकने वाले इलेक्टिक वाहनों में तिपहिया

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इलेक्टिक (ई)वाहन नीति के लागू होने के बाद से ई-तिपहिया के खरीदार सबसे आगे आ रहे हैं। बिकने वाले सभी तरह के वाहनों में तिपहिया की संख्या सबसे अधिक है।

loksabha election banner

अगस्त में ईवी नीति के लागू होने के बाद से अब तक 5,534 नए ई-तिपहिया वाहन पंजीकृत किए गए हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अधिकांश खरीदारों ने दूसरे वाहन से इलेक्टिक वाहन में स्विच किया है। यानी दूसरे ईंधन से चलने वाले तिपहिया को समाप्त कर ई-तिपहिया खरीदा है। 

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली ईवी नीति की शुरुआत के बाद 5,534 नए ई- तिपहिया पंजीकृत किए गए हैं। दिल्ली सरकार पिछले कुछ वर्षों से ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। ईवी नीति के बाद उसी सब्सिडी को ई कार्ट-लोडर और ई-आटो पर दिया जा रहा है। दिल्ली में पंजीकृत पुराने सीएनजी आटो रिक्शा को स्क्रैप करने और डी-रजिस्टर करने के लिए 7,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। 

ईवी नीति को सराहा

  • जाने-माने पर्यावरणविद एरिक सोलेहिम ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली इलेक्टिक मोबिलिटी की तरफ तेजी से अग्रसर हो रही है। दिल्ली सरकार जल्द ही 100 चार्जिंग स्टेशन जनता को समर्पित करने जा रही है। 
  •  फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट कर कहा दिल्ली सरकार का स्वच्छ दिल्ली अभियान सराहनीय है। दूसरी सरकारों को भी यह माडल अपनाना चाहिए। 
  •  इलेक्टिक वाहन निर्माता सोसायटी के अध्यक्ष अश्विनी सहगल ने कहा कि दिल्ली सरकार की इलेक्टिक वाहन नीति उद्योगों को उत्साहित करने के साथ ही आम जनता के लिए भी फायदेमंद है। 

ई-तिपहिया खरीदने वालों के अनुभव 

यह ई-रिक्शा मेरी आजीविका चलाता है। इसने मुङो वित्तीय बचत में बहुत मदद की है। इसे चार्ज करना बहुत आसान है। मैं अपने ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए व्यावसायिक क्षेत्र को प्राथमिकता देता हूं। 

सुनील कुमार

ई-रिक्शा पर मुङो ईवी नीति के तहत 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है। पंजीकरण शुल्क और सड़क कर में छूट मिलने से मुङो आर्थिक मदद मिली। 

रवि 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.