नई इलेक्टिक गाड़ी खरीदने से पहले डाउनलोड करें यह एप, इन वाहनों की मिलेगी जानकारी
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लांच किए गए वन डेल्ही एप को राजधानीवासी नई इलेक्टिक गाड़ी खरीदने से लेकर आस पास के चार्जिग स्टेशन तक पहुंचने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह एप धीरे-धीरे आम जनता तक पहुंच बना रहा है।
नई दिल्ली [वी.के.शुक्ला]। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लांच किए गए वन डेल्ही एप को राजधानीवासी नई इलेक्टिक गाड़ी खरीदने से लेकर आस पास के चार्जिग स्टेशन तक पहुंचने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह एप धीरे-धीरे आम जनता तक पहुंच बना रहा है। कोई भी व्यक्ति अगर अपने लिए इलेक्टिक गाड़ी खरीदना चाहता है तो इस एप में विभिन्न गाड़ियों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
दिल्ली में इलेक्टिक वाहन विक्रेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। खास बात यह है कि इसमें गाड़ी के बारे में जानकारी के साथ ही विशेषज्ञ की राय और इन्हें इस्तेमाल करने वालों के अनुभव भी साझा किए गए हैं। लोग नए इलेक्टिक वाहन पसंद करने में इस एप की मदद ले सकते हैं। इस एप में सबसे बेहतर जानकारी यह है कि कोई भी व्यक्ति चार्जिग स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
इलेक्टिक चार्जिग स्टेशन अभी पूरी दिल्ली में नहीं हैं। ऐसे में इलेक्टिक वाहन वालों को इस बात का तनाव रहता है कि कार की बैट्री समाप्त हो गई और बीच में कार बंद हो गई तो गंतव्य तक कैसे पहुंचेंगे। इस एप पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है कि कहां कहां इलेक्टिक वाहन के लिए चार्जिग स्टेशन हैं। उनमें नजदीक चार्जिग स्टेशन कौन सा है और वहां पहुंचने में कितना समय लग सकता है।
राजधानी में अब तक कुल 189 चार्जिग स्टेशन हैं जो चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी कुछ वर्षो तक चार्जिग स्टेशन के बारे में लोगों को जानने की जरूरत बनी रहेगी। इसी तरह किस किस वाहन पर सरकार कितनी सब्सिडी दे रही है, इलेक्टिक वाहन पर क्या छूट मिल रही है, इस तरह की सभी जानकारी उपलब्ध कराई गईं हैं।
एप के अनुसार दिल्ली में इलेक्टिक वाहन नीति अगस्त 2020 में लागू हुई थी। तब से अब तक 18,293 तिपहिया, 6862 दो पहिया, 1927 कारें और 30 मिनी बसें बिक चुकी हैं। इसका एड्रेस ईवीडाटदिल्लीडाटजीओवीडाटइन है।