Delhi Crime News: Ex IFS अधिकारी संदिग्ध अवस्था में अपने घर में मिले घायल, अस्पताल में मौत
डिफेंस कालोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक आइएफएस अधिकारी संदिग्ध अवस्था में अपने घर में घायल मिले। उन्हे आनन-फानन में मूलचंद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पूर्व आइएफएस रंजीत सेठी अपने कमरे में गोली लगने से घायल अवस्था में मिले थे।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डिफेंस कालोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक आइएफएस अधिकारी संदिग्ध अवस्था में अपने घर में घायल मिले। उन्हें आनन-फानन में मूलचंद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व आइएफएस रंजीत सेठी अपने कमरे में गोली लगने से घायल अवस्था में मिले थे।
दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:45 मिनट पर डिफेंस कालोनी पुलिस को एक व्यक्ति के गोली लगने और एंबुलेंस की जरूरत को लेकर सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को जानकारी मिली कि 81 वर्षीय रंजीत सेठी अपने कमरे में गोली लगने से घायल हुए थे। उन्हें तुरंत मूल चंद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जानकारी के अनुसार रंजीत सेठी मंगलवार को ही बीएल कपूर अस्पताल से अपना इलाज करवा कर वापस आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।