Move to Jagran APP

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने लोगों को लौटाए साढ़े सात करोड़ रूपये और 3.8 किलो सोना

दिल्ली पुलिस ने गत छह महीने में लोगों को साढ़े सात करोड़ और 3.8 किलो सोने के गहने लौटाए। वहीं 5299 दो पहिया और 869 चार पहिया वाहन भी लोगों को सौपे। उक्त नकदी-गहने और वाहन केस प्रॉपर्टी के रूप में वर्षों से दिल्ली पुलिस के मालखाने में पड़े थे।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 07:14 PM (IST)
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने लोगों को लौटाए साढ़े सात करोड़ रूपये और 3.8 किलो सोना
छह महीने में 5299 दो पहिया और 869 चार पहिया वाहन भी लोगों को सौंपे गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गत छह महीने में लोगों को साढ़े सात करोड़ और 3.8 किलो सोने के गहने लौटाए। वहीं 5299 दो पहिया और 869 चार पहिया वाहन भी लोगों को सौपे। उक्त नकदी-गहने और वाहन केस प्रॉपर्टी के रूप में वर्षों से दिल्ली पुलिस के मालखाने में पड़े थे। ये सारा सामान 15 पुलिस जिलों के पुलिस स्टेशनों द्वारा वापस किए गए।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गत दिनों लोगों से बरामद और जब्त की गई संपत्ति को उसके मालिक को वापसी की प्रक्रिया की समीक्षा की थी। बाद में दिल्ली पुलिस आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत एक जून 2020 से जब्त संपत्ति को लौटाने का प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसका खासा उत्साहवर्धक परिणाम मिले हैं। दरअसल लोगों की नकदी, गहने अौर अन्य जब्त सामान वर्षों से दिल्ली पुलिस के मालखाने में जमा थे। इसका वहां कोई प्रयोग नहीं हो रहा था। लिहाजा पुलिस ने इसके लिए मजिस्ट्रेट से अनुरोध कर जब्त संपत्ति को उसके सही मालिकों को सौंपने का निर्णय लिया।

आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर संपत्ति उनके मालिकों को सौंप दिया गया। एक जून, 2020 से 05 नवंबर, 2020 तक की अवधि के बीच पुलिस ने कुल सात करोड़ पचपन लाख से ज्यादा की नकदी व 3795.12 किलो भार के गहने असली मालिकों को सौंपा। इसमें 422 सोने के आभूषण, छह हीरे के आभूषण 431 चांदी के आभूषण थे। इसके अलावा 5299 दो पहिया, 280 आटो, 869 चार पहिया वाहनों को भी उनके मालिकों के सुपूर्द किया गया। यही नहीं 3980 मोबाइल फोन, 121 लैपटॉप, कंप्यूटर व सीसीटीवी सहित 1931 अन्य बरामद चीजें भी लोगों को लौटाईं गईं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.