Delhi Crime: पिस्टल लेकर घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा, चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद
विकासपुरी थाना पुलिस ने दो शख्स को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया है। साहिल व राजेश नाम के ये दो आरोपित पिस्टल लेकर घूम रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से एक चुराई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। विकासपुरी थाना पुलिस ने दो शख्स को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया है। साहिल व राजेश नाम के ये दो आरोपित पिस्टल लेकर घूम रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से एक चुराई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि बदमाशों के आने के बारे में पुलिस को पता चला था।
जानकारी मिली थी कि ये लोग विकासपुरी इलाके में फुटओवरब्रिज के पास आने वाले हैं। इसके बाद सतर्कपुलिसकर्मियों ने इन्हें दबाेचने में कामयाबी पाई। साहिल की तलाशी के दौरान दो पिस्टल व राजेश के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि विकासपुरी के अलावा भी अन्य थाना क्षेत्रों में बदमाशों को दबोचा जा रहा है।
इस क्रम में ख्याला थाना पुलिस ने लूट के आरोपित अतुल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक बटनदार चाकू बरामद किया है। 19 फरवरी को रघुबीर नगर चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर टिंकू शौकीन को आरोपित के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद तिलक नगर के एसीपी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में पुलिस ने गश्त के दौरान आर ब्लाक के पास उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपित पर जाफरपुरकलां दिल्ली कैंट, नजफगढ़, तिलक नगर, उत्तम नगर में मामला दर्ज है। कीर्तिनगर रेलवे स्टेशन के पास पिकेट लगाकर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। यहां फिरोज नामक युवक को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला। यह मोबाइल चुराया गया था। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने इसके साथी मो. नियाज को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने संतोष नामक लूट के आरोपित को भी गिरफ्तार किया। इसपर 13 मामले दर्ज हैं।
मोतीनगर थाना पुलिस ने झपटमार के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम घनश्याम व अमित हैं। इनके पास से पुलिस ने दो चाकू, चार मोबाइल व एक अंगूठी बरामद की है। विकासपुरी थाना पुलिस ने साहिल व राजेश नामक दो शख्स को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल व एक चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।