Delhi Coronavirus: दिल्ली में 44 दिन बाद चार हजार से कम नए मरीज, ठीक होने की दर 95 फीसद से अधिक
Delhi Coronavirus अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.20 फीसद हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 84 लाख 74 हजार 059 सैंपल की जांच हो चुकी है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Coronavirus : राजधानी में बुधवार को कोरोना के 3846 नए मामले सामने आए। ऐसा 44 दिन बाद हुआ है जब राजधानी में चार हजार से कम नए मामले आए हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर भी घटकर अब छह फीसद से कम हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 9,427 मरीज ठीक हुए, जबकि 235 मरीजों की मौत हो गई। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब 45047 रह गई है। जो एक समय में एक लाख के करीब पहुंच गई थी।
अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या लगातार हो रही कम
इसके अलावा अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.20 फीसद हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 84 लाख 74 हजार 059 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 66 हजार 573 सैंपल की जांच 24 घंटे में हुई। इनमें से 5.78 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 56,732 हो गई है।
यह भी जानें
- बीते 24 घंटे में मिले 3846 नए मरीज
- घटकर छह फीसद से कम हुई संक्रमण दर
- 24 घंटे में 9,427 मरीज ठीक, 235 की मौत
- मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर हुई 95.20 फीसद
- 14,06,7,19 मरीज अब तक मिले
- 13,39,326 मरीज ठीक हो चुके
- 95.20 फीसद पर पहुंची ठीक होने की दर
- 22,346 मरीजों की मौत हो चुकी है
- 1.59 फीसद है मृत्यु दर
- 45,047 हैं सक्रिय मरीज
- 13,368 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं,
- 618 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं
- 103 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं।
- 27,112 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
- 56732 कंटेनमेंट जोन हैं