Delhi Coronavirus Hotspot Red Zone List: जानें- दिल्ली के उन 77 इलाकों के बारे में जो बने हॉटस्पॉट, ये है पूरी लिस्ट
Delhi Coronavirus Hotspot दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 70 से अधिक कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Coronavirus Hotspot : कई तरह छूट और राहत के साथ देश की राजधानी दिल्ली ने मंगलवार से रफ्तार भरनी शुरू कर दी है, लेकिन हॉटस्पॉड इलाकों में कोई राहत नहीं मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के लगाातर आ रहे मामले के चलते दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 70 से अधिक कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि यह पर सीविल डिफेंस के कर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ जांच में भी तेजी लाई जाएगी।
यहां पर बता दें कि दक्षिण पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली जिला हॉटस्पॉट के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील हैं। वर्तमान में दिल्ली के 77 हॉटस्पॉट इलाकों में से 28 इन्हीं दोनों जिलों से हैं। वहीं, दक्षिण पूर्वी दिल्ली के 17 के अलावा दक्षिण दिल्ली जिले के 14 इलाकों को प्रशासन द्वारा सील किया गया है। इसी के साथ कंटेनमेंट इलाकों के लिहाज से उत्तरी जिले के 10 जगहें सील हैं।
आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक, अब तक दिल्ली के 11 जिलों में 27 इलाकों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। इसके बाद से यहां पर सामान्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
फिलहाल दक्षिण पूर्वी में 17 कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि दक्षिणी जिले में इनकी संख्या 14 है। उधर, मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल सबसे कम कंटेनमेंट जोन पूर्वी दिल्ली में हैं। नई दिल्ली में तीन, उत्तर पूर्वी दिल्ली में पांच और पश्चिम दिल्ली में छह इलाके सील हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार तक 10554 मामले सामने आ चके हैं, जबकि अब तक 168 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 4750 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
पहले कोरोना को हराया अब प्लाज्मा देकर कर रहे लोगों की मदद
तुगलकाबाद एक्सटेंशन के रहने वाले धर्मेन्द्र गुप्ता ने पहले कोरोना पर जीत हासिल की। अब वह प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने मैक्स अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज को अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें अपने दोस्तों से पता चला कि मैक्स अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज के स्वजन उसके लिए प्लाज्मा दानकर्ता ढूंढ रहे हैं। मरीज की हालत बेहद नाजुक थी जिसके कारण उसे वेंटिलेटर पर है। ऐसे में जानकारी मिलने पर धर्मेन्द्र तुरंत तैयार हो गए और मरीज को अपना प्लाज्मा देने मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्लाज्मा दानकर्ता मिलने पर मरीज के स्वजन बेहद आशान्वित नजर आए।