Move to Jagran APP

बिखर रहा है केजरीवाल का कुनबा, जानें- किन नेताओं ने 'आप' से बनाई दूरी

अशोक की केजरीवाल के दरबार में एंट्री बंद कर दी गई है। इससे नाराज होकर यादव अपने घर बैठ गए हैं। यादव को अभी भी उम्मीद है कि केजरीवाल बातों को समझेंगे।

By Amit MishraEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 09:48 PM (IST)
बिखर रहा है केजरीवाल का कुनबा, जानें- किन नेताओं ने 'आप' से बनाई दूरी
बिखर रहा है केजरीवाल का कुनबा, जानें- किन नेताओं ने 'आप' से बनाई दूरी

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कुनबा बिखर रहा है। पार्टी के गठन से लेकर अब तक लगभग 50 लोग पार्टी से दूरी बना चुके हैं। ताजा मामला केजरीवाल के खासमखास रहे पार्टी के संस्थापक सदस्य अशोक यादव का है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री निवास पर तैनात रहे यादव ने पार्टी की एक विधायक के पति को एक बैठक में प्रवेश करने से रोक दिया था।

loksabha election banner

केजरीवाल के दरबार में एंट्री बंद

इस घटना के बाद से अशोक की केजरीवाल के दरबार में एंट्री बंद कर दी गई है। इससे नाराज होकर यादव अपने घर बैठ गए हैं। यादव को अभी भी उम्मीद है कि केजरीवाल बातों को समझेंगे। उनका कहना है कि केजरीवाल तक सभी बातें नहीं जा पा रही हैं। पार्टी पर कुछ लोगों का कब्जा है। वे लोग केजरीवाल को जो बताते हैं उसी की जानकारी उन्हे मिल पा रही है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक

आम आदमी पार्टी (आप) की इसी माह राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर पार्टी के विधायकों और निगम पार्षदों की अलग-अलग बैठक बुलाई थी। केजरीवाल के खास लोगों की तरफ से कहा गया था कि बैठक में केवल विधायक व निगम पार्षद ही शामिल होंगे। जो लोग उनके साथ आएंगे उन्हें बैठक में नहीं जाने दिया जाएगा।

केजरीवाल से की गई शिकायत 

पार्टी के संस्थापक सदस्य अशोक यादव की ड्यूटी यह सुनिश्चित करने की थी कि कोई भी ऐसा व्यक्ति बैठक कक्ष में न जा सके जो विधायक नहीं हो। पार्टी की एक विधायक अपने पति को साथ लेकर पहुंची हुई थीं। उनके पति को यादव ने बैठक में नहीं जाने दिया। इस पर विधायक वहां से वापस लौट गईं। बताया जाता है कि उन्होंने 'आप' के दिल्ली संयोजक गोपाल राय के माध्यम से यादव के खिलाफ केजरीवाल से शिकायत करवाई तथा स्वयं भी केजरीवाल से शिकायत की। उसके बाद से यादव की केजरीवाल के यहां एंट्री बंद है।

यादव और गोपाल राय के बीच मनमुटाव

यादव आंदोलन के समय से केजरीवाल के साथ जुड़े रहे हैं और उन लोगों में शामिल रहे हैं जो सीधे तौर पर केजरीवाल से बात करते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अशोक यादव और गोपाल राय के बीच आंदोलन के समय से ही मनमुटाव है। यह बात उस समय की है जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के यहां केजरीवाल के साथी आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन में यादव ने केजरीवाल के नाम की टोपी लगा ली थी। जिसे गोपाल राय ने जबरन यादव के सिर से उतार लिया था और कहा था कि केजरीवाल के नाम की टोपी नहीं चलेगी। जिसे लेकर दोनों में थाने में ही विवाद हो गया था। बाद में केजरीवाल ने बीच में आकर इसे निपटा दिया था।

विश्वास के समर्थन में बोले यादव 

अशोक यादव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के भी सदस्य हैं। कुछ दिन पहले 'आप' की हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यादव कुमार विश्वास के समर्थन में भी बोले थे। उन्होंने बैठक में खड़े होकर पूछा था कि कुमार विश्र्वास को वक्ताओं के नाम से क्यों हटाया गया है। उनके समर्थन में 50 के करीब और सदस्य खड़े हुए थे। मगर इस मामले को शांत कराने का प्रयास किया था। यादव अब पार्टी के कुछ लोगों के निशाने पर हैं। उधर पार्टी में कुमार विश्वास का दबदबा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: नाक की लड़ाई में फंसा गरीबों का आशियाना, मतभेद के चलते लटका मामला

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने उठाया होता ये कदम तो न घुटता दिल्ली का दम

जो लोग अभी तक आम आदमी पार्टी से दूर हुए

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव 
प्रो.आनंद कुमार,
इलियास आजमी,
शाजिया इल्मी,
अंजलि दमानिया,
मयंक गांधी, अमेरिकी डाक्टर
-मुनीष रायजादा आम आदमी पार्टी के अंतरिम लोकपाल
अन्ना आंदोलन के साथी रहे संतोष हेगड़े और किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक पार्टी के गठन के फैसले का समर्थन नहीं किया था और केजरीवाल से अलग हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: 'आप' विधायक ने कहा, पराली जलाकर मैंने कुछ गलत नहीं किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.