Move to Jagran APP

मनीष सिसोदिया के घर हुए हमले पर बोले सीएम केजरीवाल, 'भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों'

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन देने पर भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों है?

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 08:58 AM (IST)
मनीष सिसोदिया के घर हुए हमले पर बोले सीएम केजरीवाल, 'भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरा है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को समर्थन देने पर भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों है? केजरीवाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए कहा कि राजनाथ जी, क्या आपको नहीं लगता कि पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के निवास पर हमला गलत है?

loksabha election banner

ट्वीट में किसने क्या कहा मैं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर व्यवस्थित, संगठित और हिंसक हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जब वह घर पर नहीं थे तो भाजपा के कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में उनके घर में घुस गए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोग मेरी गैरमौजूदगी में मेरे घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे बीवी-बच्चों पर हमला करने की कोशिश की।

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस के संरक्षण में मनीष सिसोदिया के घर पर उनके परिवार वालों पर भाजपा के लोगों द्वारा किया गया कायराना हमला यह दर्शाता है कि भाजपा नैतिक रूप से खोखली हो चुकी है। वह किसान आंदोलन में अपनी साख गंवाने के बाद आप नेताओं पर हमले करवा रही है।

मसला पुराने या नए वीडियो का नहीं, मसला हमले का है: आतिशी

पुराना वीडियो जारी करने के भाजपा के आरोप पर आतिशी ने कहा कि मसला यह नहीं है कि हमला आज हुआ या चार दिन पहले। मसला यह है कि उपमुख्यमंत्री के घर में भाजपा के लोग घुस गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

महापौर पर हमला कराना चाहती है आप: भाजपा

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक पर भाजपा तीनों महापौर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है। इसके विरोध में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री आवास के अंदर भी चले गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। देवराहा ने कहा कि आप नेता पाठक ने सबके सामने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे तीनों नगर निगमों के महापौर को जान से मारने की धमकी दी। आप नेतृत्व ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पार्टी में अपराधिक प्रवृत्ति वाले नेताओं को संरक्षण दिया जा रहा है।

इस तरह की अराजकता को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को तीनों महापौर से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल ने कहा कि आप नेता दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासु रूखड़ ने कहा कि सभी को मिलकर आप नेताओं की सच्चाई लोगों के सामने लानी होगी। प्रदर्शन में प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.