प्याज की बढ़ती कीमत के बीच अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
बढ़ती प्याज की कीमत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। बढ़ती प्याज की कीमत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार रसोई की प्रधान चीजों में एक प्याज हमें उचित कीमत पर नहीं दे रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले तीन-चार दिनों से प्याज की सप्लाई रोक दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले प्याज को ही दिल्ली सरकार कई जगहों पर स्टॉल लगा कर बेचती है। इसके लिए दिल्ली सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिख कर प्याज की सप्लाई जारी रखने के लिए कहेगी।
बता दें कि प्याज पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीअार में लोगों को रुला रहा है। इसकी कीमत 80 से 100 रुपये किलो के आसपास बनी हुई है। लोग लगातार इसके लिए अपना गुस्सा सरकार के खिलाफ जता रहे हैं।