Move to Jagran APP

देश के सभी लोगों को मुफ्त में मिले कोरोना वैक्सीन, बिहार भाजपा के चुनावी वादे पर बोले सीएम केजरीवाल

COVID-19 vaccine News सीएम केजरीवाल ने दो फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा पूरे देश को मुफ्त COVID-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए। यह पूरे देश का अधिकार है। सभी लोग कोरोनावायरस से परेशान हैं वैक्सीन देश के लिए मुफ्त होनी चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:20 PM (IST)
देश के सभी लोगों को मुफ्त में मिले कोरोना वैक्सीन, बिहार भाजपा के चुनावी वादे पर बोले सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटोः ANI

नई दिल्ली, प्रेट्र। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां की जनता से वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आयी तो लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। भाजपा के इसी चुनावी वादे पर राजनीति बिहार से लेकर दिल्ली तक गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि COVID-19 वैक्सीन बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मुफ्त में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से देश भर के लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

सीएम केजरीवाल ने दो फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, पूरे देश को मुफ्त COVID-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए। यह पूरे देश का अधिकार है। सभी लोग कोरोनावायरस से परेशान हैं, इसलिए वैक्सीन देश के लिए मुफ्त होनी चाहिए।

बिहार में भाजपा के चुनावी वादे के बाद विपक्षी पार्टियां सत्तारूढ़ दल नीतीश सरकार को घर रही हैं। चूकिं भाजपा भी सरकार में है इसलिए विरोधी कह रहे हैं कि बिहार ही क्यों पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में मिलना चाहिए। 

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने शनिवार को सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले की जितनी सरकारें थी, उनमें से किसी ने यमुनापार के ऊपर ध्यान नहीं दिया। आज तक यमुनापार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। कोई मुख्यमंत्री जीतने के बाद यमुनापार के लोगों की तरफ नहीं आता था, उसने कभी ध्यान नहीं दिया। मैं मुख्यमंत्री बनने के पहले यमुनापार में ही रहता था। तो मुझे पता है कि यमुनापार के लोगों को क्या-क्या दिक्कतें आती थीं। इसीलिए हमने यमुनापार के लिए सिग्नेचर ब्रिज बना दिया। सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद काफी सहूलियत हो गई है। अब इन दोनों फ्लाई ओवर बनने के बाद रोज सुबह-शाम दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और यमुनापार के लोगों की खूब तरक्की होगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यमुनापार में पिछले 5 साल में गली-गली के अंदर कई सड़कें और गलियां बनवाई है, कई सीवर डलवाए हैं, कई पानी की लाइनें डलवाई है। पिछले 5 साल के अंदर यमुनापार में और पूरी दिल्ली में बहुत तरक्की हुई है। आप लोग खुश किस्मत हैं कि आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते है। दिल्ली देश की राजधानी है, तो राजधानी जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। अब दिल्ली के लोगों को गर्व होता है कि हम दिल्ली में रहते हैं, राजधानी में रहते हैं और पिछले 5 साल के अंदर एक के बाद एक इतनी सहूलियतें होती जा रही हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.