Move to Jagran APP

आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के निर्माण के चलते वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

आश्रम पर चल रहे अंडरपास व आश्रम फ्लाइओवर एक्सटेंशन के निर्माण कार्य के कारण रिंग रोड पर सोमवार को लोगों का भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को सराय कालेखां से आश्रम आने में काफी वक्त लग गया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 01:23 PM (IST)
आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के निर्माण के चलते वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम के कारण परेशान होना पड़ा।

नई दिल्ली [अरविंद द्विवेदी]। आश्रम पर चल रहे अंडरपास व आश्रम फ्लाइओवर एक्सटेंशन के निर्माण कार्य के कारण रिंग रोड पर सोमवार को लोगों का भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को सराय कालेखां से आश्रम आने में काफी वक्त लग गया। वहीं, डीएनडी से होकर नोएडा आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक लोगों को जाम के कारण परेशान होना पड़ा।

loksabha election banner

दरअसल, निर्माण कार्य के कारण सुबह सराय कालेखां से आश्रम व शाम को आश्रम से सराय कालेखां जाने वाले मार्ग पर जाम लग रहा है। पीक आवर में लोगों को जाम में फंसकर घंटों परेशान होना पड़ता है। निर्माण कार्य में लगी क्रेन व अन्य वाहनों के कारण दोनों ओर से यातायात प्रभावित होता है। यहां जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस के अतिरिक्त स्टाफ भी लगाए जा रहे हैं इसके बावजूद वाहनों का दबाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रास्ता जाम हो ही जाता है।

सराय कालेखां की ओर से ओखला की ओर जा रहे मतीन अहमद ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपनी दुकान पर पहुंचने में काफी देर हो रही है। उन्होंने कहा कि आजकल यह रोज का हाल हो गया है। शाम को वापस जाते समय भी इसी तरह जाम का सामना करना पड़ता है। दरअसल, मथुरा रोड पर आश्रम अंडरपास व रिंग रोड पर आश्रम से लेकर बारापुला व डीएनडी तक आश्रम फ्लाइओवर एक्सटेंशन का काम चल रहा है। इस कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है।

बता दें कि रिंग रोड पर आश्रम पर लगने वाले भयंकर जाम से निजात दिलाने के लिए आश्रम चौक से बारापुला तक 425 मीटर लंबा एक फ्लाइओवर बनाया जा रहा है। यह आश्रम फ्लाइओवर का एक्सटेंशन है। यह दोनों ओर से तीन-तीन लेन का होगा। डीएनडी जाते समय जहां आश्रम फ्लाइओवर खत्म होता है, वहीं से यह शुरू होगा। इससे डीएनडी होकर नोएडा आने-जाने वाला मार्ग पूरा सिग्नल फ्री हो जाएगा। वहीं, इसका एक लूप रिंग रोड पर बारापुला से थोड़ा पहले उतरेगा। इससे रिंग रोड से आइटीओ की ओर जाने वाले लोग जा सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.