Move to Jagran APP

Chhath Puja: प्रतिबंध के बावजूद यमुना घाट पर भाजपा प्रदेश आदेश गुप्ता ने मनोज तिवारी के साथ की छठ पूजा

यमुना घाट पर छठ पूजा की मनाही के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोनिया विहार यमुना घाट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीडीएम के प्रतिबंध के बावजूद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मनोज तिवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 07:34 PM (IST)
Chhath Puja: प्रतिबंध के बावजूद यमुना घाट पर भाजपा प्रदेश आदेश गुप्ता ने मनोज तिवारी के साथ की छठ पूजा
सोनिया विहार यमुना घाट पर पूजा करते मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता व उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार शाम सोनिया विहार यमुना छठ घाट पर पहुंचकर छठ पूजा की। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना किनारे पूजा करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, प्रतिबंध के बावजूद दाेनों नेता पुलिस व सिविल डिफेंस वालंटियर के घेरे को तोड़ते हुए यमुना किनारे पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की। नेताओं ने कहा अगर यमुना किनारे पूजा करके उन्होंने नियम का उल्लंघन किया है तो सरकार उन्हें सजा दे, पूर्वांचल के लोगों की आस्था के लिए वह हर सजा सहने को तैयार हैं।

loksabha election banner

प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने छठ पूजा को आस्था का महाकुंभ कहते हैं, दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे पूजा करने की अनुमति न देकर पूर्वांचल के लोगों की आस्था का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि जब अधर्म का सिर उठा है धर्म और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि वह पूर्वांचल के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, प्रतिबंध के बावजूद वह यमुना घाट पर पहुंचे और पूजा की। उन्होंने छठी मैया से केजरीवाल सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना भी की। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कोई व्यक्ति उन्हें यमुना किनारे पर पूजा करने से नहीं रोक सकता, यह आस्था मामला है। आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के साथ व पूर्वांचल के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्वांचल के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, जिला प्रभारी सत्यनारायण गौतम, जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, विधायक अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी और पूनम चौहान, वीरेंद्र खंडेलवाल, सुशील चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.