Move to Jagran APP

भाजपा ने 'आप' को घेरा- तिवारी बोले- जैन व गहलोत को बर्खास्त करें केजरीवाल

भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व केजरीवाल नैतिक मूल्यों की दुहाई देते थे। अपने चुनावी भाषणों में कहते थे कि वह भ्रष्ट आचरण वालों को विधानसभा में बैठने नहीं देंगे।

By Edited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 07:33 PM (IST)
भाजपा ने 'आप' को घेरा- तिवारी बोले- जैन व गहलोत को बर्खास्त करें केजरीवाल
भाजपा ने 'आप' को घेरा- तिवारी बोले- जैन व गहलोत को बर्खास्त करें केजरीवाल

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है। इनके मंत्री कैलाश गहलोत एवं सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने से स्पष्ट हो गया है इन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री मजबूत लोकायुक्त देने में आनाकानी करते रहे हैं। वह प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

120 करोड़ रुपये की कर चोरी
मनोज तिवारी ने कहा कि मीडिया से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार गहलोत पर 120 करोड़ रुपये की कर चोरी और दुबई में अघोषित निवेश का आरोप है। उनके खिलाफ जो मामले सामने आ रहे हैं, वह दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री जैन पर लगे आरोपों की तरह हैं। इन दोनों मंत्रियों पर अपने कंपनी के कर्मचारियों के नाम पर पैसे की हेराफेरी करने का आरोप है। शेयर हस्तांतरित करने, फर्जी वसीयत सहित अन्य अनियमितता सामने आ रही है।

भ्रष्टाचार में शामिल हैं सीएम 
भाजपा नेता ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व केजरीवाल नैतिक मूल्यों की दुहाई देते थे। अपने चुनावी भाषणों में कहते थे कि वह भ्रष्ट आचरण वालों को विधानसभा में बैठने नहीं देंगे। इसके विपरीत वह अपने भ्रष्ट मंत्रियों को लगातार बचाते रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में उनके द्वारा कोई कार्रवाई न करने से उनपर भी सवाल उठते हैं। इससे यह लगता है कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार के मामलों में वह भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.