Move to Jagran APP

कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं राजनीति से ऊपर उठकर काम किया : आदेश गुप्ता

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद व्यवस्था परिवर्तन से समाज में परिवर्तन आया है। समाज के कमजोर व्यक्ति का सशक्तिकरण करने की दिशा में काम किया गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 05:05 PM (IST)
कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं राजनीति से ऊपर उठकर काम किया :  आदेश गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति, सिद्धांत, उपलब्धि, देश व दिल्ली की राजनीतिक इतिहास आदि की जानकारी देेने के लिए भाजपा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मालवीय नगर मंडल से इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद व्यवस्था परिवर्तन से समाज में परिवर्तन आया है। समाज के कमजोर व्यक्ति का सशक्तिकरण करने की दिशा में काम किया गया है। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उसके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं है बल्कि सेवा करना है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण दिल्ली भाजपा ने कोरोना काल में प्रस्तुत किया। दिल्ली में सत्ता में न होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के और राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। सरकार के पास 60 हजार करोड़ रुपये का बजट है लेकिन यह पैसे कहां खर्च हो रहे हैं किसी को नहीं पता। कोरोना के शुरुआती दौर में ही दिल्ली के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सुधरी।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी भारी भरकम बिजली बिल, प्रदूषण आदि की समस्या से परेशान हैं। दिल्लीवासियों के हित में काम कर रही नगर निगमों को फंड नहीं दिया जा रहा है, जिस वजह से कोरोना से लडने वाले योद्धाओं को वेतन देने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्लीवासियों के हित में संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नई दिल्ली जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, नगर निगम की जोन चेयरमैन डॉ. नंदिनी शर्मा, मालवीय नगर मंडल अध्यक्ष संजना तगेजा आदि मौजूद थे। पहले चरण में शनिवार से 34 मंडलों से प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। 22 नवंबर तक सभी मंडलों में शिविर लगाए जाएंगे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.